इंदिरा एकादशी व्रत कथा यहां पढ़ें: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी व्रत से राजा इंद्रसेन के पितरों को कैसे मिली सद्गति?

लाइव हिन्दुस्तान
share

indira ekadashi vrat katha in hindi: इस बार इंदिरा एकादशी का व्रत आज 6 अक्टूबर को रखा जाएगा।इस दिन अपने पितरों को सद्गति कराने के लिए व्रत किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष एकादशी के इस व्रत से पितृ बैकुंठ धाम को जाते हैं।

indira ekadashi vrat katha in hindi Pitru paksha ekadashi
इंदिरा एकादशी व्रत कथा पढ़ें

इस साल इंदिरा एकादशी का व्पत बहुत खास है। यह पितरों को सही गति देने वाला है। एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर को रखा जाएगा, क्योंकि इस दिन द्वादशी युक्त एकादशी मिल रही है। युथिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पितृपक्ष में पड़ने वाली एकादशी के बारे में पूछा-हे मधुसूदन-कृपा करके मुझे यह बताइए कि आश्विनके कृष्णपक्ष में कौन-सी एकादशी आती है ? भगवान श्रीकृष्ण बोले -पितृपक्ष में एक एकादशी आती हैं, जिसका नाम है इंदिरा एकादशी। इस व्रत को सभी लोगों को करना चाहिए, इससे आपके पितर सद्दगति पाते हैं। कृष्णपक्ष में इन्दिरा नामकी एकादशी से बड़े-बड़े पापों का नाश हो जाता है। कहा जाता है कि जो इस व्रत को करते हैं, उनके नीच योनि में पड़े हुए पितरों को भी सद्दगति इस एकादशी व्रत से मिल जाती है। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इसकी कथा सुनाई

कथा इस प्रकार है-पूर्वकालकी बात है, सत्ययुग में इन्द्रसेन नाम का एक राजकुमार रहता था। बाद में वो माहिष्मतीपुरी के राजा होकर धर्मपूर्वक प्रजाका पालन कर रहा था। उसका शौर्य सब ओर फैल चुका था। राजा इन्द्रसेन भगवान्‌ विष्णु की भक्ति में तत्पर हो गोविन्द के मोक्षदायक नामों का जाप करने में समय लगाते थे। वे अध्यात्म का चिंतन करते थे। एक दिन राजा राजसभा में सुखपूर्वक बेठे हुए थे, इतने ही में देवर्षि नारद वहां उनसे मिलने के लिए आ पहुंचे। राजा हाथ जोड़कर खड़े हो गए और नारदजी को प्रणाम कर आसन पर बैठाया। इसके बाद वे इस प्रकार बोले-आपकी कृपासे मेरी सर्वथा कुशल से हूं, आज आपके दर्शन से मेरी सभी यज्ञ क्रियाएं सफल हो गईं। कृपा कर आप मुझे बताएं आप किस प्रयोजन से मुझसे मिलने आएं हैं। तब नारज जी ने कहा, मेरी बातें तु्म्हें परेशान करेंगी। मैं .मलोक और ब्रह्मलोक में गया था। वहां आसन पर बैठा यमराज ने मेरी पूजा की। उस समय यमराज की सभी में मैंने तुम्हारे पिता को देखा , वो व्रत के भंग होने पर दोष के कारण वहां आए थे। उन्होंने तुमसे कहने के लिए एक संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं ये संदेश तुम तक पहुंचाऊं। उन्होंने कहा है कि मुझे इन्दिरा एकादशी के ब्रत का पुण्य देकर स्वर्ग में भेजो। उनका यह सन्देश लेकर मैं तुम्हारे पास आया हूं। अपने पिता को स्वर्गलोक की प्राप्ति कराने के लिए “इन्दिरा' का ब्रत करो। तब राजा इंदिरा एकादशी का व्रत करने के लिए सहमत हो गया। राजा ने नारद जी से इस एकादशी का व्रत का सारा विधि -विधान पूछा। तब नारद जी ने कहा कि अब मैं आपको इस ब्रत की विधि बतलाता हूं। आश्विन मास के कृष्णपक्ष में दशमी के उत्तम दिन को श्रद्धायुक्त चित्त से प्रातःकाल स्त्रान करें। फिर मध्याह्काल में स्नान करके एकाग्रचित्त हो एक समय भोजन करें तथा रात्रि में भूमि पर सोएं। एकादशी के दिन दातुन करके मुंह धोएं, स्नान करें और यह मन्त्र पढ़ते हुए उपवासका नियम ग्रहण करें-

अद्य स्थित्वा निराहार: सर्वभोगविवर्जित: । थो भोक्ष्ये पुण्डरीकाक्ष शरणं मे भवाच्युत ॥कमलनयन भगवान्‌ नारायण ! आज मैं सब भोगोंसे अलग हो निराहार रहकर कल भोजन करूंगा। अच्युत ! आप मुझे शरण दें।' इस प्रकार नियम करके दोपहर में पितरों की प्रसन्नतांके लिए शालग्राम-शिला के सम्मुख विधिपूर्वक श्राद्ध करें और दक्षिणा से ब्राह्मणों का सत्कार करके उन्हें विदा करें।

भोजन कराएं। पितरों को दिए हुए अन्नमय पिण्ड को सुंघकर विद्वान्‌ पुरुष गायको खिला दे। फिर धूप और गन्ध आदि से भगवान्‌ श्रीहरि का पूजन करके रात्रि में उनके समीप जागरण करें, सोए नहीं, जागरण से भी श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। तत्पश्चात्‌ सबेरा होने पर द्वादशी के दिन पुनः भक्तिपूर्वक श्रीहरि की पूजा करें। उसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर भाई-बन्धु, नाती और पुत्र आदि के साथ स्वयं मोन होकर भोजन करें।

राजन्‌ जो भी इस इस विधि से आलस्य रहित होकर व्रत करता है वो श्रीहरि को धाम को जाता है। तुम भी इस इन्दिरा एकादशी का ब्रत करो । इससे तुम्हारे पितर भी सद्गति पाएंगे और भगवान्‌ विष्णुके वैकुण्ठधाम में चले जाएंगे। भगवान्‌ श्रीकृष्ण आगे कहते हैं-राजन्‌ ! राजा इन्द्रसेन से ऐसा कहकर देवर्षि नारद अन्तर्धान हो गए। राजा ने उनकी बताई विधि से सभी विधान के साथ अन्तःपुर की रानियों, पुत्रों और भृत्योंसहित इस उत्तम ब्रतका अनुष्ठान किया। ब्रत पूर्ण हुआ तो आकाश से फूलोंकी वर्षा होने लगी। इन्द्रसेन के पिता गरुड़ पर आरूढ़ होकर श्रीविष्णुघाम को चले गए और राजर्षि इन्द्रसेन भी अकण्टक राज्य का उपभोग करके अपने पुत्र को राज्यपर बिठाकर स्वयं स्वर्गलोकको गए । इस प्रकार मैंने तुम्हारे सामने 'इन्दिरा' ब्रतके माहात्म्यका वर्णन किया है । इसको पढ़ने और सुननेसे मनुष्य सब पापोंसे मुक्त हो जाता है ।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इंदिरा एकादशी व्रत कथा यहां पढ़ें: कैसे राजा इंद्रसेन के पितरों को मिली सद्गति?