क्यों एकादशी का व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता है? कितने दिन मानने होते हैं एकादशी के नियम
Pitru Paksha ekadashi 2026 vrat niyam: इंदिरा एकादशी में क्या चीज नहीं खाई जाती है। इस दिन क्या नहीं करना चाहिए, अगर आपके मन में भी व्रत को लेकर सवाल हैं तो यहां जान सकते हैं।

पितरों की मुक्ति के लिए इंदिरा एकादशी मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसे रखकर आप अपने पितरों को जो बैकुंठ धाम में नहीं गए हैं, जो यमराज से कष्ट पा रहे हैं, उनके लिए यह एकादशी बहुत पुण्यदायक मानी जाती है। अगर आप इस एकादशी का व्रत रखते हैं, तो इस एकादशी का पुण्य अपने पितरों को दें। इस एकादशी का व्रत करने से पुण्य मुक्त होते हैं। इसलिए पितरों को मुक्ति देने के लिए आपको इस एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए। इस एकादशी के दिन व्रत रखकर पितरों के लिए श्राद्ध करें, ब्राह्मण को दान दक्षिणा दें। ऐसा करने से पितरों को सद्गति मिलती है। इसके अलावा इसके नियम वैसे ही हैं, जैसे सभी एकादशी में एक जैसे ही नियम माने जाते हैं।
कब से नियमों का पालन करें
एकादशी के दिन अगर आप ऐसी चीजें खा रहे हैं जो निषेध हैं तो आपको एकादशी व्रत का पुण्य नहीं मिलता है। इस व्रत के नियम पुराणों में लिखे हैं। पुराणों में बताया गया है कि इस दिन क्या ना खाएं और क्या इस दिन क्या काम ना करें। एकादशी का व्रत दशमी तिथि से शुरू हो जाता है, इसलिए दशमी तिथि युक्त जो एकादशी का व्रत ना रखें, इस दिन एक समय ही भोजन करें, चावल ना खाएं। दशमी तिथि को भी तामसिक चीजों का इस्तेमाल ना करें।
व्रत कर रहे हैं तो एकादशी के दिन क्या करें।
सबसे पहले एकादशी के दिन सुह उठकर स्नान करके भगवान के आगे व्रत का संकल्प करें, इसके लिए हाथ में जल लें और संकल्प करें हे भगवान आज मैं आपका एकादशी का व्रत रख रहा हूं। कृपया मुझसे प्रसन्न हों और मुझे इस व्रत को रखने की शक्ति दें। इस प्रकार संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करें। दोपहर में पितरों को तर्पण दें, एक ब्राह्मण को श्राद्ध का भोजन कराएं और उसे दक्षिणा देकर विदा करें। भगवान का रात्रि में जागरण करें और क्षमा मांगे कि अगल इस दौरान मुझसे कोई गलती हो गई हो तो क्षमा करें।
एकादशी के दिन क्या ना खाएं? इसके बारे में पुराणों में बताया गया है?
इस दिन व्रत कर रहे हैं तो एक दिन पहले से ही कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए, इस दिन उड़द, मसूर, चना, कोदो, साग, मधु, पराया अन्न, दो बार भोजन तथा मैथुन इन चीजों का त्याग करना होगा, तभी व्रत का पूर्ण फल मिलता है। इसके अलावा इस दिन अन्न जैसे चावल, गेहूं, दालें, प्याज, लहसुन, और तामसिक भोजन खाना मना है। बैंगन, गोभी, गाजर, और कुछ विशेष फल (जैसे तरबूज, खरबूजा) भी नहीं खा सकते हैं। एकादशी के दिन इन्हें खाने की मनाही है। वहीं दशमी से लेकर द्वादशी तक इन चीजों का त्याग करना चाहिए, तीन दिन के इस नियम को मानने से ही आप व्रत का पूरा फल पा पाएंगे। एइस दिन जूआ, निद्रा, पान, दांतुन, परायी निंदा, चुगली, चोरी, हिंसा, क्रोध ओर असत्यभाषण नहीं कहना चाहिए। ये नियम किसी एक एकादशी पर नहीं बल्कि सभी एकादशी पर लागू होते हैं।

