पितृ पक्ष के इंदिरा एकादशी व्रत की ये है सही तारीख, जान लें पारण मुहूर्त भी
Indira Ekadashi 2026 Vrat Date: हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी व्रत अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इंदिरा एकादशी व्रत पितृ पक्ष में आता है। जानें इस बार पितृ पक्ष में एकादशी व्रत कब है?

Indira Ekadashi kab hai 2026 October: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष में आने वाला एकादशी व्रत अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इस एकादशी व्रत को इंदिरा एकादशी के नाम से जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जातक को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी एकादशी व्रत रखते हैं तो यहां जान लें इंदिरा एकादशी व्रत की सही तारीख और व्रत पारण का मुहूर्त।
इंदिरा एकादशी 2026 कब है:
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 05 अक्तूबर को देर रात 02 बजकर 07 मिनट पर प्रारंभ और 06 अक्तूबर की रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में इंदिरा एकादशी व्रत 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।
इंदिरा एकादशी पर पूजन के शुभ मुहूर्त:
एकादशी व्रत में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। पूजा स्थल की साफ-सफाई करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यहां देखें इंदिरा एकादशी पूजन के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:39 बजे से सुबह 05:28 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या - 05:03 बजे से सुबह 06:17 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।
विजय मुहूर्त -दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 02:53 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:01 बजे से शाम 06:26 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या - शाम 06:01 बजे से शाम 07:15 बजे तक।
अमृत काल - रात 08:44 बजे से रात 10:17 बजे तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग -सुबह 06:17 बजे से रात10:17 बजे तक।
इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व:
हिंदू धर्म शास्त्रों में इंदिरा एकादशी व्रत पितरों को मोक्ष दिलाने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। पितृ दोष शांति के लिए यह व्रत कल्याणकारी माना गया है।
इंदिरा एकादशी व्रत पारण मुहूर्त:
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना अति उत्तम माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना चाहिए। इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 07 अक्टूबर 2026, बुधवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07:59 बजे से सुबह 10:14 बजे तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी शाम 07:46 बजे समाप्त होगी।

