6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, विधि और महत्व

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Indira Ekadashi 2026 date : इस साल की इंदिरा एकादशी का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा उपासना करने से मन मांगी इच्छा पूरी हो सकती है।

Indira Ekadashi 2026 date ekadashi time muhurat pooja kab hai ekadashi
6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी

Indira Ekadashi 2026 date : इंदिरा एकादशी पर विशेष रूप से विष्णु भगवान की विधिवत पूजा उपासना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने और श्री हरि विष्णु का ध्यान करने से पापों का नाश हो जाता है। इस साल की इंदिरा एकादशी का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा उपासना करने से मन मांगी इच्छा पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी कब है, पूजा की विधि और महत्व -

6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, विधि और महत्व

इंदिरा एकादशी व्रत में ध्यान रखें ये बात

इंदिरा एकादशी व्रत को रखने वाले व्यक्ति को आहार, बर्ताव, इंद्रियों और चित पर संयम रखना जरूरी माना जाता है।

इंदिरा एकादशी कब है?

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर की रात 02:47 मिनट हो रही है, जो 7 अक्टूबर की रात 12:47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के चलते उत्पन्ना एकादशी का व्रत मंगलवार, 6 अक्टूबर के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग 06:17 बजे से 10:17 बजे तक रहेगा।

इंदिरा एकादशी की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में उपासना करें। प्रभु का जलाभिषेक करें। फिर पीला चंदन, पीले फूल, पीला फल, तुलसी दल चढ़ाएं। व्रत करने का संकल्प लें। व्रत रखा है तो इंदिरा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। इसके बाद घी के दीपक की विष्णु जी और लक्ष्मी जी की आरती करें। अब प्रभु को तुलसी पत्ती मिलाकर भोग लगाएं। शाम के समय फलाहार करें। वहीं, व्रत रखा हो या नहीं इंदिरा एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अंत में क्षमा प्रार्थना करें। अगले दिन प्रभु की पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें।

इंदिरा एकादशी व्रत महत्व- इस पावन दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल सकती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह व्रत संतान के लिए भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति भी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कब है इंदिरा एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, विधि और महत्व