अपना हाथ करें चेक, कहीं मछली और गज जैसे ये निशान तो नहीं, मिलता है धन और सफलता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Palmistry in hindi: शंख, मछली और गज क्या ये निशान आपके हाथ में हैं, अगर हथेली में ऐसे कुछ निशान बने हैं. तो समझ लीजिए पैसों की कमी आपके हाथ में नहीं होगी।

Dhan_Palmistry in hindi
हाथ में ये निशान दिलाते हैं धन

हस्तरेखा विज्ञान में कई चिह्नों का मतलब है। कहा जाता है कि ये चिह्न आपके जीवन में सफलता, सम्मान, धन आदि के बारे में बताते हैं। इन निशानों में कुछ निशान तो बहुत ही खास माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन निशानों के बारे में जानना जरूरी है। भविष्य पुराण में लिखा है कि अगर आपके हाथ में मछली का निशान है तो ये बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस निशान के होने वाले व्यक्ति को धन और सफलता तो मिलती ही है, साथ ही उसे बेटे भी बहुत होते हैं। इसके अलावा तरादु का साइन जिसके हाथ में हो, वो बिजनेस में कभी असफल नहीं हो सकता हैं। जिसके हाथ में सूर्य और चंद्रमा का निशान हो, वो धनी होता है और यज्ञ करता है। जिसके हाथ में पेड़ या पर्वत बने हो, वो बहुत धनी होता है। जिसके हाथ में ध्वज या शंख का निशान हो, वो समुद्र यात्रा करता है और बली होता है। जिनके हाथ में मछली की पूंछ का निशान हो, ऐसे व्यक्ति बहुत विद्वान होते हैं। जिनके हाथ में माला का निशान हो, वो धनी और जिनके हाथ में स्वास्तिक का निशान हो ऐसे व्यक्ति को ऐश्वर्य मिलता है। यहां हम कुछ और निशानों के बारे में बता रहे हैं जो आपके हाथ में होना बहत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ निशानों के बारे में

1. गज-- यदि हाथी का निशान हो तो मनुष्य भाग्यवान बुद्धि, राजा के साहस वेभव वाला होता है। ऐसे व्यक्ति को हाथी के व्यापार से लाभ होता है।

2. पालकी अगर आपके हाथ में ऐसा निशान है तो बहुत सारे द्रव्य-सागर हो उत्तम सवारियां, बहुत से नौकर-चाकर हों तो आपके लिए सब अच्छा ही अच्छा होता है।

3.घोड़े का निशान अगर आपके हाथ में होता है तो ऐसा होने से घोड़े का सुख , राज्य ऊंचे पद पर , सेना में सम्मानित स्थान आदि शुभ फल आपको मिलते हैं।

4. फूल माला का निशान अगर आपके हाथ में है तो प्रसिद्ध, धार्मिक रुचि वाला, धर्म-कार्यों में खर्च करने वाला, विजयी धनी होता है।

5. कलश का निशान जिसके हाथ में है वो लोग विजयी, देव-मन्दिर धर्मशाला बनाने वाला होता हैष

6..तलवार, जिसके हाथ में तलवार का निशान होता है वो भाग्यवान, राजप्रतिष्ठित , विजयी होता है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य अच्छा होता है।

7. जिसके हाथ में जहाज का निशान होता है, वो समुद्र-पार देश से व्यापार करता है, भाग्यवान के साथ दीर्घायु होता है।

8. स्वस्तिक- जिसके हाथ में स्वास्तिक का निशान होता है, ऐसा व्यक्ति विद्याभोगी, बुद्धि, ऐश्वर्ययुक्त, लोगो में प्रतिष्ठित, मंत्री या इसी प्रकार का उच्च वैभवयुक्त होता है।

9. जिसके हाथ में कल्पवृक्ष--ऐसा होने से पूर्ण धनी , दानी , परोपकारी भोगयुक्त होता है। धन की कमी नहीं होती है, ऐसे व्यक्ति के पास

10.छन्न- जिसके हाथ में राजा या राजा के साहस भाईचारा वाला, धाभिक स्वमान्य होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अपना हाथ करें चेक, कहीं मछली और गज जैसे ये निशान तो नहीं, मिलता है धन और सफलता