Rudraksha Niyam: रुद्राक्ष की माला पहनने के क्या नियम हैं? इन गलतियों से मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

द्राक्ष की माला पहनने के शास्त्रीय नियम जानें। कैसे शुद्ध करें, किस धागे में पहनें, कब उतारें और किन गलतियों से बचें। गलत तरीके से धारण करने से अशुभ परिणाम हो सकते हैं, इसलिए रुद्राक्ष धारण करने की सही विधि और महत्व जरूर पढ़ें।

Rudraksha Niyam: रुद्राक्ष की माला पहनने के क्या नियम हैं? इन गलतियों से मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है। इसे धारण करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और जीवन के कई संकटों से मुक्ति मिलती है। लेकिन रुद्राक्ष के पूर्ण लाभ तभी प्राप्त होते हैं जब इसे शास्त्रों के अनुसार सही नियमों के साथ पहना जाए। आजकल कई लोग बिना नियम जाने रुद्राक्ष धारण कर लेते हैं, जिससे उन्हें लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

रुद्राक्ष का महत्व

रुद्राक्ष भगवान शिव की आंखों से निकले आंसुओं का प्रतीक है। इसे धारण करने से साधक पर शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। यह ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि सकारात्मक शक्ति भी प्रदान करता है। लेकिन अगर इसे गलत तरीके से पहना जाए, तो इसकी दिव्य शक्ति कम हो जाती है और उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए रुद्राक्ष धारण करने से पहले इसके नियमों को अच्छे से समझना जरूरी है।

रुद्राक्ष माला खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

रुद्राक्ष माला खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि सभी दाने पूरे, स्वस्थ और खंडित ना हों। ज्यादातर विशेषज्ञ 108 दानों वाली माला को ही उत्तम मानते हैं। माला को लाल या पीले धागे में पिरोया जाए, तो ज्यादा शुभ होता है। काले धागे का इस्तेमाल कभी ना करें। अगर आप इसे सोने या चांदी की चेन में पहनना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि रुद्राक्ष त्वचा को स्पर्श करती रहे।

रुद्राक्ष को शुद्ध और जागृत कैसे करें?

रुद्राक्ष को बिना शुद्ध किए कभी ना पहनें। माला खरीदने के बाद किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के सोमवार को इसे गंगाजल से धोएं। फिर पंचगव्य में डुबोकर पवित्र करें। इसके बाद स्वच्छ जल से धोकर सफेद कपड़े से पोंछ लें।

एक शुद्ध स्थान पर पीले या लाल आसन बिछाकर माला रखें। शिवलिंग पर अर्पित करें। धूप, दीप, अक्षत और फूल चढ़ाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद श्रद्धा से माला धारण करें। बिना शुद्धि और जागरण के रुद्राक्ष पहनने से कोई लाभ नहीं मिलता है।

रुद्राक्ष पहनने के नियम

रुद्राक्ष को हमेशा स्नान के बाद शुद्ध शरीर पर पहनें। शौच, अंतिम संस्कार या सूतक काल में इसे उतारकर किसी पवित्र जगह पर रख दें। सोते समय भी माला उतारकर साफ स्थान पर रखना चाहिए। मांसाहार, मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह दूर रहें। ये चीजें रुद्राक्ष की पवित्रता नष्ट कर देती हैं। रुद्राक्ष माला कभी किसी दूसरे व्यक्ति को ना दें और ना ही किसी की माला खुद पहनें। हर व्यक्ति की ऊर्जा अलग होती है, इसलिए अपनी माला निजी रखें।

इन गलतियों से बचें, वरना पड़ सकता है नुकसान

कई लोग बाजार से रुद्राक्ष लाकर सीधे गले में डाल लेते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है। बिना शुद्ध किए रुद्राक्ष धारण करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कुछ लोग इसे सोते समय भी पहने रहते हैं, जो वर्जित है। रुद्राक्ष को कभी गंदे हाथों से ना छुएं। इन गलतियों से रुद्राक्ष की दिव्य शक्ति कम हो जाती है और कभी-कभी विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

रुद्राक्ष धारण करने के सही फायदे

सही नियमों के साथ रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति, एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह स्वास्थ्य, धन और समृद्धि भी प्रदान करता है। जो लोग सच्ची श्रद्धा और नियमों के साथ रुद्राक्ष धारण करते हैं, उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रुद्राक्ष सिर्फ एक माला नहीं, बल्कि शिव का आशीर्वाद है। इसे सही तरीके से धारण करें, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!