Hindi Newsधर्म न्यूज़how to know your future by palmistry

Palmistry: हाथ की रेखाएं ऐसे बताती हैं आपका भविष्य, यहां जानें सबकुछ

  • हस्तरेखा शास्त्र में हथेलियां को चार से सात तरीके का बताया गया है। अलग-अलग तरह की हथेली के व्यक्ति का अलग-अलग स्वभाव होता है और उनमें अलग-अलग तरीके गुण-अवगुण पाए जाते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Dec 2024 11:55 AM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हाथ की रेखाएं ऐसे बताती हैं आपका भविष्य, यहां जानें सबकुछ

Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र में हथेलियां को चार से सात तरीके का बताया गया है। अलग-अलग तरह की हथेली के व्यक्ति का अलग-अलग स्वभाव होता है और उनमें अलग-अलग तरीके गुण-अवगुण पाए जाते हैं। जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा बृहस्पति पर्वत, शनि पर्वत, सूर्य पर्वत, बुध पर्वत, शुक्र पर्वत, मंगल पर्वत या चंद्र पर्वत की ओर जाती हुई होगी वो लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसी हथेली वाला व्यक्ति उन ग्रहों से संबंधित क्षेत्रों में साधारण से अधिक ज्यादा सफलता प्राप्त करेगा।

हथेली में बने हुए शुभचिह्न व्यक्ति की संपन्नता को दर्शाते हैं। ठीक इसी तरह अगर इन पर्वतों में क्रॉस या कटी हुई रेखाएं हों तो जातक को उन पर्वतों से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जैसे सूर्य पर्वत पर बना क्रॉस जातक को नेत्र रोग, बीपी या हड्डी संबंधित समस्याएं देता है। शुक्र पर्वत पर बना क्रॉस जातक को यूरिन संबंधित समस्या या किडनी संबंधित समस्या देता है।

इन लोगों का जीवन होता है संघर्षपूर्ण

जिसके हाथ में रेखाएं बहुत धूमिल होंगी यानी रेखाएं स्पष्ट रूप से नजर नहीं आएंगी, रेखाओं को जाल होगा और सभी रेखाएं काफी हल्की व अस्पष्ट होंगी। ऐसे व्यक्ति का जीवन काफी ज्यादा संघर्षमय होगा। मुख्य रूप से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं इसे बचपन से घेरे रखेंगी।

इन लोगों का जीवन होता है साधारण

जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा तो स्पष्ट रूप से होंगी, मगर इन चार प्रमुख रेखाओं के अलावा और कोई रेखा इस व्यक्ति के हाथ में नहीं होगी। ऐसा भी संभव है कि इस व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा ही हों। भाग्य रेखा भी कई बार ऐसे व्यक्तियों के हाथ में नहीं होती। ऐसे व्यक्ति का जीवन कम संघर्षपूर्ण होगा, लेकिन एक साधारण जीवन होगा। इस तरह की हथेली में अगर भाग्य रेखा अनुपस्थित होगी तो ऐसे व्यक्ति को कभी बाहरी मदद नहीं मिल पाएगी।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें