Ganga Saptami 2026: पढ़ें कैसे ऋषि ने मां गंगा को दंड दिया, मां गंगा के उद्भव की कहानी
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 23 अप्रैल को गंगा ने शिव की जटाओं से पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा आरंभ की थी और गंगा दशहरा के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 23 अप्रैल को गंगा ने शिव की जटाओं से पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा आरंभ की थी और गंगा दशहरा के दिन गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। ‘गंगा सप्तमी’ के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्यों को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
कैसे ऋषि ने गंगा को दंड दिया
एक पौराणिक कथा के अनुसार जब गंगा शिव की जटाओं से पृथ्वी की ओर निकली, तो उनके प्रचंड वेग से पृथ्वी पर उथल-पुथल मच गई। इसी क्रम में गंगा ने ऋषि ‘जाहनु’ के आश्रम को भी तहस-नहस कर दिया और उनकी तपस्या भंग कर दी। इससे क्रोधित होकर ऋषि ने गंगा को दंड देते हुए उसके समस्त जल को पी लिया। यह देखकर देवताओं ने ऋषि से गंगा को मुक्त करने की प्रार्थना की ताकि वे राजा भगीरथ के पूर्वजों की आत्माओं को मुक्ति प्रदान कर सकें। ऋषि जाहनु ने देवताओं की विनती पर गंगा को मुक्त करते हुए उसे अपने कान से बाहर निकाल कर उसे पुनर्जन्म दिया। इस घटना के बाद से गंगा को ऋषि जाहनु की पुत्री ‘जाह्नवी’भी कहा जाने लगा।
कैसे हुआ मां गंगा का उद्भव
विष्णु आदि पुराणों के अनुसार गंगा का उद्भव भगवान विष्णु के बायें पैर के अंगूठे के नख से बताया गया है। कुछ अन्य पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार भगवान शंकर की जटाओं से निकल कर गंगा सात धाराओं में परिवर्तित हो गई। इनमें तीन धाराएं- ‘नलिनी’, ‘हलदिनी’, ‘पावनी’ पूर्व की ओर हैं। ‘सीता’, ‘सुचक्षु’, ‘सिंधु’ पश्चिम की ओर हैं। सातवीं धारा ‘भगीरथी’ हैं। कूर्म पुराण के अनुसार गंगा सबसे पहले ‘सीता’, ‘अलकनंदा’, ‘सुचक्षु’ और ‘भद्रा’ के रूप में चार धाराओं में बहती है।
गंगा को क्यों कहते हैं त्रिपथगा
गंगा के जन्म के संबंध में पुराणों में अनेक कथाएं हैं। एक मान्यतानुसार भगवान विष्णु के वामन रूप में राक्षस बलि के प्रभुत्व से मुक्ति दिलाने के बाद ब्रह्मा ने विष्णु के चरण धोए और उस जल को अपने कमंडल में भर लिया। क अन्य कथानुसार शिव के संगीत को सुनकर विष्णु के शरीर से पसीना निकला, तो उसे ब्रह्मा ने अपने कमंडल में भर लिया और कमंडल के इसी जल से गंगा का जन्म हुआ। पुराणों के अनुसार स्वर्ग में गंगा ‘मंदाकिनी’, पृथ्वी पर ‘गंगा’ और पाताल में ‘भोगवती’ नदी के रूप प्रवाहित हो रही है, इसलिए इसे ‘त्रिपथगा’ भी कहते हैं।
अश्वनी कुमार
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


