Hindi Newsधर्म न्यूज़house number numerology effects on life energy destiny ghar ka number ankshastra shubh ashubh prabhav
आपका घर शुभ है या अशुभ? घर के नंबर में छुपा है किस्मत का संकेत

आपका घर शुभ है या अशुभ? घर के नंबर में छुपा है किस्मत का संकेत

संक्षेप:

अंकशास्त्र में घर का नंबर आपकी ऊर्जा और भाग्य से जुड़ा माना जाता है। जानिए 1 से 9 तक घर नंबर का प्रभाव और अशुभ नंबर होने पर क्या उपाय करें।

Dec 19, 2025 10:33 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस घर में आप रहते हैं, वही घर आपकी किस्मत की दिशा तय कर सकता है? अक्सर हम घर लेते समय लोकेशन, डिजाइन और बजट पर ध्यान देते हैं, लेकिन अंकशास्त्र कहता है कि घर का नंबर भी उतना ही अहम होता है। माना जाता है कि हर संख्या की अपनी एक खास ऊर्जा होती है और वही ऊर्जा घर में रहने वालों के जीवन, सोच और रिश्तों को प्रभावित करती है। अगर घर का नंबर शुभ हो, तो जीवन में तरक्की, शांति और संतुलन बना रहता है, लेकिन अगर वही नंबर अशुभ हो जाए, तो परेशानियां बिना वजह बढ़ सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या वाकई घर का नंबर मायने रखता है?

अंकशास्त्र के अनुसार, हर संख्या एक विशेष वाइब्रेशन लेकर चलती है। जब कोई व्यक्ति किसी घर में रहने लगता है, तो उस घर की संख्या की ऊर्जा उसके जीवन से जुड़ जाती है। यही कारण है कि कुछ घरों में रहते हुए लोग खुद को बेहद शांत और संतुलित महसूस करते हैं, जबकि कुछ जगहों पर बिना किसी ठोस वजह के तनाव, असंतोष या संघर्ष बढ़ने लगता है।

उदाहरण के तौर पर, जो लोग आध्यात्मिक सोच रखते हैं, उन्हें 7 नंबर का घर ज्यादा अनुकूल माना जाता है, क्योंकि यह अंक ध्यान, आत्मचिंतन और ज्ञान से जुड़ा होता है। वहीं, बहुत व्यस्त और बदलाव पसंद करने वाले लोगों के लिए 5 नंबर की ऊर्जा अनुकूल मानी जाती है। परिवार के लिए 6 नंबर शुभ समझा जाता है, जबकि कारोबारी वर्ग 8 नंबर को तरक्की और धन से जोड़कर देखता है।

घर का नंबर कैसे निकालें?

अगर आपके घर का नंबर दो या तीन अंकों में है, तो उन अंकों को आपस में जोड़ दें। जो अंतिम एक अंक बनेगा, वही आपके घर का अंक माना जाएगा। जैसे - घर नंबर 502 है तो 5 + 0 + 2 = 7 होगा। अगर घर के नंबर में अंग्रेजी अक्षर जुड़े हों, तो A=1, B=2, C=3 के अनुसार उनका मान जोड़कर एक अंक बनाया जाता है। जैसे B-9 है तो 2 + 9 = 11, इसी तरह 11 को 1 + 1 करने पर आपके घर का योग 2 होगा।

1 से 9 तक घर नंबर का प्रभाव

  • अंक 1 - नेतृत्व, आत्मविश्वास और नए अवसर
  • अंक 2 - सहयोग, साझेदारी और भावनात्मक संतुलन
  • अंक 3 - रचनात्मकता, सामाजिकता और आनंद
  • अंक 4 - स्थिरता, अनुशासन और मेहनत
  • अंक 5 - बदलाव, स्वतंत्रता और रोमांच
  • अंक 6 - प्रेम, परिवार और सामंजस्य
  • अंक 7 - आध्यात्मिकता, ज्ञान और आत्मचिंतन
  • अंक 8 - धन, शक्ति और महत्वाकांक्षा
  • अंक 9 - करुणा, सेवा और पूर्णता

अगर घर का नंबर अनुकूल न हो, तो क्या करें?

अगर घर का नंबर आपके अनुकूल न हो अंकशास्त्र में इसके लिए सरल उपाय बताए गए हैं। जैसे घर के बाहर नंबर प्लेट पर एक सहायक शुभ अंक जोड़ना, मुख्य द्वार पर शुभ चिह्न या मंत्र अंकित करना, रंगों और दिशाओं के जरिए ऊर्जा संतुलन बनाना या फिर अपने नामांक को घर के अंक के साथ संतुलित करना। माना जाता है कि ये उपाय घर की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!