Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Venus Transit In Aquarius Shukra Gochar Rashi Parivartan Kumbh Rashi Mein Rashifal
शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि

शुक्र की चाल बदलने से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि

संक्षेप:

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को पैसा, सुख-सुविधा, रिश्ते और आराम का कारक ग्रह कहा जाता है। जब शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सीधा हमारी लाइफ पर दिखता है। 6 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Jan 24, 2026 10:18 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Venus Transit In Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को पैसा, सुख-सुविधा, रिश्ते और आराम का कारक ग्रह कहा जाता है। जब शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सीधा हमारी लाइफ पर दिखता है। 6 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह बदलाव कुछ राशियों के लिए अच्छा पैसा, काम में तरक्की और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है। खास बात यह है कि यह गोचर उन लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है, जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन सही नतीजे नहीं मिल पा रहे थे। आइए जानते हैं, शुक्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए यह समय आगे बढ़ने का है। नौकरी करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं और जो लोग काम ढूंढ रहे हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर आ सकती है। करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने का मन बनेगा और हालात भी आपके साथ रहेंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और परिवार का साथ मिलेगा। पिता के साथ रिश्ता भी बेहतर हो सकता है और उनका सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें:माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं विशेष संयोग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आराम और संपत्ति से जुड़ा फायदा दे सकता है। घर, गाड़ी या जमीन से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। परिवार का माहौल बेहतर रहेगा और पुराने पारिवारिक मामलों में राहत मिल सकती है। करियर को लेकर जो फैसले आप अब लेंगे, वे आगे चलकर फायदा देंगे। मां का आशीर्वाद और सहयोग इस समय आपके लिए खास रहेगा।

ये भी पढ़ें:3 फरवरी से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बुध गोचर से होगा भाग्योदय

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर काफी पॉजिटिव रहने वाला है, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को ज्यादा गंभीरता से लेंगे। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पार्टनरशिप वाले कामों से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से मन खुश रहेगा। कुल मिलाकर करियर और पर्सनल लाइफ दोनों में स्थिरता आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!