शुक्र कुंभ राशि में कब तक रहेंगे? जानें क्या आपकी राशि को मिलेगी गुड न्यूज?
- Horoscope Venus Transit : शुक्र ग्रह इस समय शनि की कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र जनवरी के आखिरी दिनों में अगला राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Venus Transit, Rashifal Shukra : शुक्र सुख-समृद्धि, प्रेम व सुंदरता से संबंधित ग्रह माना गया है। ज्योतिष विद्या में, शुक्र की चाल खास महत्व रखती है। शुक्र की स्थिति अच्छी होने पर लग्जरी, एशो-आराम और प्रेम का आनंद मिलता है। वहीं, शुक्र की खराब स्थिति जीवन में मुसीबतों का कारण भी बन सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के शनि की कुंभ राशि में गोचर करने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है-
शुक्र कुंभ राशि में कब तक रहेंगे: दृक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह ने दिसम्बर 28, 2024 के दिन शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया। अगला राशि परिवर्तन शुक्र 28 जनवरी को मीन राशि में करेंगे। तब तक शुक्र कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।
क्या आपकी राशि को मिलेगी गुड न्यूज?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। शुक्र के शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी होगी। व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिना ज्यादा परिश्रम के धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में शुक्र के गोचर से इस राशि के लोगों को पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। ज्यादातर काम में सफलता हासिल होगी। संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। धन-समृद्धि बनी रहेगी। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ की प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं।
तुला राशि
शुक्र का कुंभ गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। तुला राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को नए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। कुछ लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।