राशिफल : 17 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

Nov 16, 2024 02:33 pm ISTArti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Horoscope Rashifal 17 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

राशिफल : 17 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

Horoscope Rashifal 17 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 नवंबर को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते हैं, 17 नवंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें।

कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें।

वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।

मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें।

मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!