कल का राशिफल: 6 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का हाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Kal Ka Rashifal, 6 November 2026: 6 नवंबर, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो किसी को खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

kal ka rashifal
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 6 November 2026: कल शुक्रवार है। हिंदू धर्म में यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। कई लोग शनिवार की सुबह हनुमान जी और माता लक्ष्म की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ज्योतिष की मानें तो हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलती है। इसका असर भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। किसी के काम बनते हैं तो किसी के सामने नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। कहीं नौकरी और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है तो कहीं खर्च बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। परिवार, रिश्तों और सेहत के मामले में भी हर राशि का दिन अलग रहने वाला है। अगर आप भी दिन की शुरुआत से पहले यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है, तो मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल पढ़ें। यहां जानिए नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार, लव लाइफ और सेहत के लिहाज से शनिवार आपके लिए कैसा रह सकता है।

राशिफल

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जा सकती है। घर का माहौल भी सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर लग रही है।

वृषभ राशि- आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक चीजें संभल जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी बात हो सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें।

मिथुन राशि- दिन अच्छा रह सकता है। काम में नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में हल्का-फुल्का माहौल रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि- घर-परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सोच लें। शाम तक स्थिति बेहतर महसूस होगी।

सिंह राशि- दिन आपके लिए राहत और सफलता दोनों लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- मेहनत का दिन है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, बस आराम भी करें।

तुला राशि- दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि- दिन व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। शाम को थोड़ा आराम करने की जरूरत महसूस होगी।

धनु राशि- भाग्य आपका साथ दे सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार था, उसमें आज प्रगति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर राशि- दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में मेहनत का असर दिखेगा। कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। कोई पुराना अटका काम पूरा होने की संभावना है।

कुंभ राशि- नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

मीन राशि- राहत भरा दिन रह सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मन भी हल्का महसूस होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कल का राशिफल: 6 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का हाल