Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Tomorrow 20 October 2025 Kal Ka Rashifal aries to pisces zodiacs Future predictions
Rashifal: 20 अक्टूबर की दिवाली को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Rashifal: 20 अक्टूबर की दिवाली को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

संक्षेप:

Horoscope Tomorrow 20 October 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 20 अक्टूबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sun, 19 Oct 2025 05:14 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Kal Ka Rashifal 20 October 2025, राशिफल: 20 अक्टूबर के दिन सोमवार और दिवाली है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बढ़ती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजन भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 अक्टूबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

20 अक्टूबर को दिवाली पर मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष

आज के दिन आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ

आज के दिन परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:नरक चतुर्दशी की रात चुपचाप करें ये छोटा सा उपाय, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

मिथुन

आज के दिन प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क

आज के दिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी साथ ही पार्टनर के साथ वैकेशन पर भी जाने की संभावना है। वहीं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह

आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रह

कन्या

आज कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है।

तुला

आज के दिन अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह की यात्रा से बचें। आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है।

वृश्चिक

आज के दिन स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। तनाव कम लें।

ये भी पढ़ें:दिवाली से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, 5 राजयोग का महासंयोग खूब देगा लाभ

धनु

आज के दिन करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है।

मकर

आज के दिन अपने फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति पर फोकस करें। सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें। आपके लिए दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है और आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ

आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन भाग्य

मीन

आज के दिन सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!