Kal Ka Rashifal, 11 September 2026: 11 सितंबर को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिनभर मेहरबान रहेगी किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Kal Ka Rashifal, 11 September 2026: 11 सितंबर, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो किसी को खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

kal ka rashifal
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 11 September 2026: कल शुक्रवार है। हिंदू धर्म में यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। कई लोग शुक्रवार की सुबह माता लक्ष्मी की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ज्योतिष की मानें तो हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलती है। इसका असर भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। किसी के काम बनते हैं तो किसी के सामने नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। कहीं नौकरी और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है तो कहीं खर्च बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। परिवार, रिश्तों और सेहत के मामले में भी हर राशि का दिन अलग रहने वाला है। अगर आप भी दिन की शुरुआत से पहले यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है, तो मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल पढ़ें। यहां जानिए नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार, लव लाइफ और सेहत के लिहाज से शनिवार आपके लिए कैसा रह सकता है।

राशिफल

मेष राशि- कल के दिन कमाई में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

वृषभ राशि- छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है।

मिथुन राशि- अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बातचीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि- घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि- दिन आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेंगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें।

कन्या राशि- आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

तुला राशि- दिन रोमांचक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि- प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी सप्ताह के अंत तक मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है।

धनु राशि- घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं।

मकर राशि- अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। वहीं, प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं। दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें।

मीन राशि- आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। खासकर शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है।थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़11 सितंबर को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिनभर मेहरबान रहेगी किस्मत