Kal Ka Rashifal, 1 August 2026: 1 अगस्त को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिनभर मेहरबान रहेगी किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Kal Ka Rashifal, 1 August 2026: 1 अगस्त, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो किसी को खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

kal ka rashifal
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 1 August 2026: कल शनिवार है। हिंदू धर्म में यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। कई लोग शुक्रवार की सुबह मां लक्ष्मी की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ज्योतिष की मानें तो हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलती है। इसका असर भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। किसी के काम बनते हैं तो किसी के सामने नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। कहीं नौकरी और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है तो कहीं खर्च बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। परिवार, रिश्तों और सेहत के मामले में भी हर राशि का दिन अलग रहने वाला है।

अगर आप भी दिन की शुरुआत से पहले यह जानना चाहते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है, तो मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल पढ़ें। यहां जानिए नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार, लव लाइफ और सेहत के लिहाज से शुक्रवार आपके लिए कैसा रह सकता है।

राशिफल

मेष राशि- दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। अगर किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं, तो सही समय है। कामकाज में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। खर्च करते समय थोड़ा सोच-समझकर फैसला लें और परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

वृषभ राशि- अपनी सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। काम के साथ आराम भी जरूरी है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें।

मिथुन राशि- कोई नया मौका आपके सामने आ सकता है। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। दिनभर खुद को एक्टिव रखें और खान-पान पर ध्यान दें।

कर्क राशि- घर और काम के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपनों से खुलकर बात करना रिश्तों को मजबूत करेगा।

सिंह राशि- आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखने की कोशिश करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कन्या राशि- अपने जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर आगे बढ़ें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा।

तुला राशि- हर काम धैर्य से करें। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। पैसों के मामले में समझदारी दिखाएं। बाहर का खाना कम खाएं और सेहत को प्राथमिकता दें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- अपने विचार खुलकर रखें लेकिन दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी भी अफवाह या दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु राशि- कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें लेकिन किसी भी काम में लापरवाही ना करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। शांत रहकर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

कुंभ राशि- नए आइडिया और नई सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। काम के साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समय दें। दोस्तों या सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा का भी योग बन सकता है।

मीन राशि- परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बचत पर ध्यान दें और बेवजह खर्च करने से बचें। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन बेहतर रहेगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़1 अगस्त को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, दिनभर मेहरबान रहेगी किस्मत