आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: मेष, मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026: आज मेष राशि वालों का भाग्य साथ देगा, जबकि मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को भी आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

आज का राशिफल
aaj ka rashifal

Horoscope Today 17 October 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, मूल नक्षत्र के हैं, केतु का नक्षत्र होता है। केतु की शांति करानी जरूरी होती है अगर आप मूल के मूल नक्षत्र में पैदा हुए हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: भाग्य साथ देगा। थोड़ा सा मान-अपमान पर कोई उंगली न उठे, इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। वैवाहिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: थोड़ा बचकर पार करिएगा। अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है, वाहन धीरे चलाइएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

सिंह राशि: भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम बना हुआ है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यापार बहुत अच्छा है। कलह से बचें। घरेलू कलह, घरेलू सुख बाधित करेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। अभी निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत शुभ है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का राशिफल : मेष, मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ