17 अक्टूबर को अपनी नीच राशि में जाएंगे सूर्य, 4 राशियों के लिए बल्ले-बल्ले पाएंगी आर्थिक लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
share

सूर्य अपनी नीच की राशि में जा रहे हैं, यहां एक महीने रहकर किन राशियों को अच्छे और बुरे फल देंगे, पढ़ें राशिफल

surya gochar horoscope in hindi
अक्टूबर में सूर्य गोचर क्या फल देगा

सूर्य 17 अक्तूबर, 2026 को शाम 07.57 पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। अगर आपकी कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी है, लेकिन सामान्य तौर पर इसकी स्थिति अच्छी नहीं है, नीच के सूर्य हैं तो आपको अच्छे प्रभाव नहीं मिल सकते हैं, लेकिन कुछ राशियों के लिए अच्छे लाभ के मौके आ सकते हैं। तुला राशि शुक्र की राशि है। इस राशि को सूर्य की शत्रु राशि कहा जाता है। इस राशि में सूर्य बुध के साथ और शुक्र के साथ रहेंगे। यहां सूर्य 16 नवंबर, 2026 को शाम 07.48 तक रहेंगे। तुला को सूर्य की नीच राशि माना जाता है। सूर्य के तुला राशि में गोचर के दौरान बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

जीवनसाथी को लेकर भी दिक्कतें

मेष : पारिवारिक जीवन में संघर्ष होगा, जीवनसाथी को लेकर भी दिक्कतें आ सकती हैं। नए कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग तो होगा। लेकिन आपके लिए किसी से बहस हो सकते हैं, बनेगी नहीं, इसलिए चुप रहें। विवाह को लेकर परेशानी आ सकती हैं।

सफलता-असफलता दोनों के योग

वृष : विवादित मामलों में सफलता-असफलता दोनों के योग बन रहे हैं। कर्ज लेने में और कर्ज उतारने में दिक्कत आ सकती है। घर में खर्च की अधिकता हो सकती है। संघर्षपूर्ण प्रगति। सेहत पर ध्यान दें, परेशानी हो सकती है।

अचानक आर्थिक लाभ के योग

मिथुन : घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, केतु भी आपको परेशान करेंगा, आलस देगा। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। नई योजना पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आमदनी के नए सोर्स बन सकते हैं।

स्वास्थ्य को लेकर खर्च हो सकता

कर्क : घरेलू सुख सामग्री एवं चल संपत्ति की खरीदारी आपके लिए योग हैं, लेकिन सोच समझकर फैसला करें। स्वास्थ्य को लेकर खर्च हो सकता है। । कार्य स्थल में अच्छे योग बन रहे हैं तो अच्छे से काम करें, वाहन की खरीददारी ना करें।

आर्थिक लाभ होने के योग

सिंह : आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका किसी से मिलना होगा और उससे लाभ होगा। स्वास्थ्य में अस्थिरता के कारण अपना ध्यान रखना है। मेहनत से कार्य एवं व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्राओं में परेशानी आ सकती है।

कन्या राशि पैसा कहीं निवेश ना करें

कन्या : लाभ-हानि दोनों के योग बन रहे हैं। घर में खर्च की अधिकता हो सकती है। मरम्मत एवं स्वास्थ्य कार्य पर खर्च हो सकता है। मानसिक अशांति आपको परेशान कर सकती है। घर के किसी सदस्य के निवास स्थल में परिवर्तन हो सकता है। पैसा कहीं निवेश ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि के लिए भी लाभ के मौके

तुला : स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं,लेकिन बाकी की लाइ्फ में आप आगे बढ़ेंगे। किसी से बहस ना करें, छोटी बातों को लेकर ना सोचें, मान सम्मान में कमी। इस मौके में आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। तरक्की के मौके भी आपके सामने आएंगे।

संघर्ष की स्थिति

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष की स्थिति आपके लिए बन रही है, अब सूर्यदेव के कारण आपको सोच समझकर काम करें, अपमान हो सकता है। अवांछित परिवर्तन हो सकते हैं। कुछ विवादित मामलों में सफलता, कुछ में निराशा। महत्वपूर्ण कार्य में अतिरिक्त प्रयास से कुछ काम बनेंगे।

आर्थिक लाभ

धनु : शुभ समाचार आपको मिलेंगे, आर्थिक लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम बनेंगे, भाग्य आपको साथ देगा। आपको कोई धोखा दे सकता है। नए कार्य में पूंजी निवेश भी हो सकते हैं,लेकिन सोच समझकर करें। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मिश्रित सफलता

मकर : मिश्रित सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन है, लेकिन ध्यान से काम करें। निकटवर्ती लोगों से मतभेद। घर में अशांति के योग बन रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिलेगी

कुंभ : घरेलू सुख सामग्री एवं मरम्मत पर खर्च होगा। नई जिम्मेदारी, नए कार्य में संलग्नता रहेगी। पूर्वानुमान लगाने की अपेक्षा अतिरिक्त मेहनत करेंगे तो अच्छा होगा।

नुकसान हो सकता है

मीन : शुभ-अशुभ दोनों परिणाम आपको मिल सकते हैं। गलत निर्णय से आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं। संबंधों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य, मरम्मत एवं नई खरीदारी पर खर्च हो सकता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़17 अक्टूबर को अपनी नीच राशि में जाएंगे सूर्य, 4 राशियों के लिए बल्ले-बल्ले पाएंग