
मकर से कुंभ में जाएंगे सूर्य देव, मेष से लेकर मीन राशि वालों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव, पढ़ें विस्तृत राशिफल
सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं । फरवरी माह में सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि सूर्य इससे पहले भी शनि की ही दूसरी राशि मकर में ही हैं, यानी लगातार दो शनि-राशियों में सूर्य का गोचर होगा
Sun Transit In Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं । फरवरी माह में सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि सूर्य इससे पहले भी शनि की ही दूसरी राशि मकर में ही हैं, यानी लगातार दो शनि-राशियों में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर का असर करियर, रिश्तों, पैसों और सेहत जैसे अहम हिस्सों पर अलग-अलग तरह से दिखेगा। 13 फरवरी 2026 को सुबह 3:49 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- इस दौरान दोस्तों और नेटवर्क के जरिए काम बनने के मौके मिल सकते हैं। टीमवर्क से फायदा होगा और किसी पुराने संपर्क से नई शुरुआत हो सकती है। बच्चों या किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट से जुड़ी अच्छी खबर मन को खुश कर सकती है। करियर में आपकी मेहनत नोटिस होगी, जिससे जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पैसों में थोड़ी राहत महसूस होगी और खर्च पर कंट्रोल बनाने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में पार्टनर के साथ बातचीत बेहतर रहेगी, जिससे गलतफहमियां कम होंगी।
वृषभ राशि- करियर से जुड़े मामलों में हलचल तेज रहेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है या रोल में बदलाव हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में सीनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। पैसों में धीरे-धीरे स्थिरता आने लगेगी। रिश्तों में खुलकर बात करने से माहौल हल्का रहेगा और भरोसा बढ़ेगा।
मिथुन राशि- पढ़ाई, ट्रेनिंग या लंबी दूरी की यात्रा से जुड़े मौके बन सकते हैं। जॉब बदलने का विचार मन में आ सकता है या इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। बिजनेस में नए क्लाइंट्स या पार्टनर जुड़ सकते हैं। पैसों में छोटे-छोटे फायदे मिलेंगे, लेकिन प्लानिंग जरूरी रहेगी। रिश्तों में बातचीत से चीजें साफ होंगी और गलतफहमी दूर होगी।
कर्क राशि- काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी रखना समझदारी होगी। पैसों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए फालतू खर्च से बचें। कुछ अटके हुए मामलों में देरी महसूस हो सकती है। निजी जीवन में छोटी बातों पर बहस बढ़ने से बचें, शांत रहकर बात करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। सेहत के मामले में थकान और स्ट्रेस पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
सिंह राशि- पार्टनरशिप और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े मामलों में एक्टिविटी बढ़ेगी। नौकरी में नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे प्रोफाइल मजबूत होगी। ट्रैवल से जुड़े मौके बन सकते हैं। बिजनेस में डील फाइनल होने की संभावना रहेगी। रिश्तों में सपोर्ट मिलेगा और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे माहौल पॉजिटिव रहेगा।
कन्या राशि- कम्पटीशन बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी प्लानिंग से टिके रह पाएंगे। जॉब में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। निजी जीवन में छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें, वरना बेवजह तनाव बढ़ेगा। सेहत के मामले में रूटीन बिगड़ने से थकान महसूस हो सकती है।
तुला राशि- क्रिएटिव काम, बच्चों से जुड़े मामलों और अपनी पसंद की चीजों पर ध्यान बढ़ेगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन बड़ी तरक्की की उम्मीद फिलहाल कम रखें। पैसों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। निजी जीवन में पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में सुकून आएगा।
वृश्चिक राशि- घर-परिवार और काम के बीच बैलेंस बनाना चुनौती हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर या रोल बदलने की चर्चा हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा धीरे-धीरे बढ़ेगा। पैसों में स्थिरता आएगी, लेकिन खर्च पर नजर रखना जरूरी रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
धनु राशि- कम्युनिकेशन मजबूत रहेगा और आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या कोई प्रेजेंटेशन/मीटिंग फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस में डील क्लियर होने के योग हैं। पैसों में सुधार दिखेगा। निजी जीवन में बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे और गलतफहमी दूर होगी।
मकर राशि- परिवार और सेविंग पर फोकस बढ़ेगा। नौकरी में आपकी मेहनत की कद्र होगी और सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं। पैसों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा, जिससे भविष्य की प्लानिंग आसान होगी। निजी जीवन में स्थिरता रहेगी और आप ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।
कुंभ राशि- इस गोचर में आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। जॉब में पहचान बनने के मौके मिलेंगे और नई जिम्मेदारी से प्रोफाइल मजबूत होगी। बिजनेस में ग्रोथ की संभावना रहेगी। पैसों में सुधार होगा और आमदनी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। रिश्तों में नई शुरुआत जैसा माहौल बनेगा और आप ज्यादा खुलकर अपनी बात रख पाएंगे।
मीन राशि- खर्च बढ़ सकता है, खासकर यात्रा या जरूरी चीजों पर। काम के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन बैक-एंड में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस में प्लानिंग से फायदा होगा। निजी जीवन में शांति बनाए रखने की जरूरत रहेगी और छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि




