कुंभ राशि में आने वाले हैं 4 ग्रह, इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
इस महीने कुंभ राशि में एक के बाद एक चार बड़े ग्रह प्रवेश करने जा रहे हैं। सबसे पहले 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में आ गए हैं, इसके बाद 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। फिर 13 फरवरी को सूर्य और आखिर में 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

फरवरी का महीना इस बार ज्योतिष के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कुंभ राशि में एक के बाद एक चार बड़े ग्रह प्रवेश करने जा रहे हैं। सबसे पहले 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में आ गए हैं, इसके बाद 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। फिर 13 फरवरी को सूर्य और आखिर में 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चार ग्रहों के एक ही राशि में एक साथ आने से एक खास ग्रह संयोग बन रहा है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि इस गोचर का फायदा सिर्फ कुंभ राशि वालों को ही नहीं, बल्कि कुछ और राशियों को भी मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है…
मेष राशि: मेष राशि वालों को इस दौरान मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों के लिए भी ग्रोथ के मौके बन सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और सही फैसलों से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सीखने और आगे बढ़ने का रहेगा। नए स्किल सीखने का मौका मिलेगा और पढ़ाई या ट्रेनिंग से फायदा हो सकता है। विदेश या ऑनलाइन काम से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं। जो लोग नया कुछ शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय मददगार रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों के जीवन में रिश्तों में मिठास बढ़ने के संकेत हैं। लव लाइफ में सुधार होगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। लोगों का सपोर्ट मिलेगा और सोशल सर्कल भी मजबूत होगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय संपर्क बढ़ाने और नए लोगों से जुड़ने का है। इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में सफलता मिल सकती है। काम से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और नए मौके खुल सकते हैं। सही लोगों से जुड़ाव आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए चार ग्रहों का गोचर नए मौके लेकर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के चांस मिलेंगे, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नई जिम्मेदारियों से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन लोगों का काम कुछ समय से अटका हुआ था, उन्हें राहत मिल सकती है। पहचान बढ़ने और लोगों का सपोर्ट मिलने के भी योग हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Yogesh Joshiसंक्षिप्त विवरण
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि




