Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope sun jupiter conjunction in gemini mithun rashi mein guru surya yuti
Surya-Guru: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति, 15 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

Surya-Guru: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति, 15 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

संक्षेप:

Surya-Guru Yuti: मिथुन राशि में सूर्य-गुरु की युति से गुरु आदित्य योग बन रहा है। मिथुन राशि में सूर्य-गुरु के एक साथ होने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य-गुरु युति की लकी राशियां।

Thu, 3 July 2025 06:11 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Surya-Guru Yuti 2025 July: हर ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि बदलता है और कई बार ग्रहों की युति भी बनती है। इस समय ग्रहों के राजा सूर्य व देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य-गुरु की युति से गुरु आदित्य योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ने 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश किया था और 15 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। जिससे 15 जुलाई तक मिथुन राशि में गुरु-सूर्य की युति बनी रहेगी। इन युति के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु-सूर्य की युति से कुछ भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। जानें सूर्य-गुरु की युति किन राशियों को देगी शुभ फल।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति लाभकारी रहने वाली है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने के संकेत हैं। कई डील से आर्थिक मुनाफा हो सकता है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

ये भी पढ़ें:चंद्रमा के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, 8 जुलाई से इन 3 राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि- सूर्य-गुरु की युति से सिंह राशि वालों को लाभ के संकेत हैं। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की मिल सकती है। कई निवेशों से अच्छी कमाई होने की संभावना है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति शुभ रहने वाली है। यह समय व्यापारियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता पाएंगे। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!