वक्री होने वाले हैं तुला राशि के शुक्र, किन राशियों के लिए करियर, आर्थिक लाइफ में लाभ के योग?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shukra vakri horoscope in hindi: शुक्र तुला राशि में वक्री होने वाले हैं। इस राशि में रहकर शुक्र कई राशियों के लिए अच्छे योग बना रहे हैं। आइए जानें इन राशियों के बारे में

वक्री होने वाले हैं तुला राशि के शुक्र, किन राशियों के लिए करियर, आर्थिक लाइफ में लाभ के योग?
shukra uday 2023 effect

Shukra vakri horoscope: शुक्र वक्री होने वाले हैं। इसका मतलब है कि शुक्र अपनी चाल से विपरीत चाल चल रहे हैं। शुक्र के राशि बदलने से कई राशियों के लिए शुभ और अशुभ योग बनते हैं। 3 सितंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में रहकर वक्री होने वाले हैं। ज्योतिष में शुक्र का तुला राशि में वक्री होना बहुत प्रभावशाली होता है। इससे शुक्र जब वक्री होते हैं तो करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति को लेकर चीजें और भी अच्छी होती हैं। शुक्र जब विपरीत चाल चलते हैं तो इनके शुभ परिणामों में कमी आती है, लेकिन शुभ परिणाम कम नहीं होते हैं। ऐसे में जानें किन राशियों को शुक्र अच्छे परिणाम देंगे, तो इससे कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। यहां हम उन्हीं राशियों के बारे में बात करेंगे।

शुक्र के वक्री होने का मकर राशि पर क्या असर होगा?

शुक्र के वक्री होने का मकर राशि के लिए करियर में लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए अच्छी स्थिति है। इनकम के नए साधन बन सकते हैं, एक जगह से इनकम कम हो जाएगी तो दूसरी जगह से आपके लिए इनकम के नए साधन बनने लगेंगे। इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं।

शुक्र के वक्री होने का मेष राशि पर क्या असर होगा?

मेष राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल अच्छा लाभ देगी। आपके लिए नई नौकरी के मौके बनेंगे। अच्छी इनकम आपको पहले से अच्छी मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि साढ़ेसाती चल रही है तो सभी चीजों को सोच समझकर करें।

शुक्र के वक्री होने का तुला राशि पर क्या असर होगा?

शुक्र का वक्री होना तुला राशिके लिए नौकरी में खास रहेगा, आपका प्रमोशन हो सकता है, आपको जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिल रहे हैं। आपको नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आपके लिए चीजें पहले से अच्छी हो जाएंगी।

शुक्र के वक्री होने का सिंह राशि पर क्या असर होगा?

शुक्र की वक्री होने पर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के लिए पॉजिटिव सोच बदल रही है, आपके लिए बिजनेस में अच्छे प्रोजेक्ट आपको लाभ दिला सकते हैं, परेशानियां कम होंगी तो आप पहले से ही अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी। वक्री शुक्र होने का आपकी राशि पर क्या असर होगा, अपनी कुंडली के अनुसार फ्री में जानें पंडित जी से यहां क्लिक करके

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़वक्री होने वाले हैं तुला राशि के शुक्र, किन राशियों के लिए लाभ के योग?