Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shukra nakshtra gochar in Ketu mool nakshtra on 20 december 2026 know which zodiac get good news
केतु के नक्षत्र में जा रहे हैं शुक्र, दिसंबर में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, किन राशियों को देंगे अच्छी खबर

केतु के नक्षत्र में जा रहे हैं शुक्र, दिसंबर में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, किन राशियों को देंगे अच्छी खबर

संक्षेप:

Horoscope Shukra nakshtra: शुक्र इस महीने 20 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। दरअसल शुक्र दिसंबर में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसके कारण कई राशियों को कुछ क्षेत्रों से अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

Dec 04, 2025 10:07 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शुक्र इस महीने 20 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। दरअसल शुक्र दिसंबर में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। पहला परिवर्तन 20 दिसंबर को और दूसरा 30 दिसंबर को होगा। इस प्रकार शुक्र पहले केतु के मूव नक्षत्र में जाएंगे, इसके बाद 30 दिसंबर को शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जाएंगे। इस प्रकार दोनों नक्षत्र परिवर्तन का कई राशियों पर प्रभाव होगा। इसके कारण कई राशियों को कुछ क्षेत्रों से अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र का मूल नक्षत्र यानी केतु के नक्षत्र में जाने का प्रभाव और मूल नक्षत्र से जुड़ी बातें

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मूल नक्षत्र

जैसा कि आपको पता है कि केतु एक मायावी और छाया ग्रह है। इस मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है तो वहीं राशि स्वामी गुरु है, इसलिए इस नक्षत्र में अगर कोई बालक जन्म लेता है, तो उस पर गुरु और केतु का प्रभाव रहता है। इसलिए उसकी शांति के लिए मूल शांत कराए जाते हैं। आपको बता दें कि केतु नकरात्मकता लाता है और गुरु के कारण सकारात्मकता आती है।

शुक्र के मूल नक्षत्र गोचर का किस राशियों को लाभ
वृषभ राशि के लोगों को पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। आपके पास पैसा आएगा, समृद्धि आपके फेवर में रहेगी। बीमारी खत्म होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र और केतु की 20 दिसंबर को बनने वाली यह युति करियर और नौकरी में लाभ दिलाएगी।इससे आप बिजनेस में भी चमक सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए गुरु आपको संतान और धन की स्थिति को सगी करेंगे। नौकरी में थोड़ा बहुत तनाव आ सकता है, लेकिन बाकी आपके लिए आने वाला समय अच्छा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!