Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shukra gochar tula rashi malavya rajyog with guru know which zodiac get profit and luck
शुक्र के मालव्य राजयोग के साथ बना यह योग दिलाएगा लाभ और भाग्य का साथ

शुक्र के मालव्य राजयोग के साथ बना यह योग दिलाएगा लाभ और भाग्य का साथ

संक्षेप:

Shukra Gochar 2025: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में धन, विलासिता, सुख-सौभाग्य, लव, रोमांस और सौंदर्य के कारक ग्ह शुकरदेव को माना जाता है। अब शुक्र अपनी ही राशि में आ गए हैं, शुक्र के इस प्रकार अपनी ही राशि में आने से मालव्यराजयोग बन रहा है।

Mon, 3 Nov 2025 09:08 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Shukra Gochar 2025: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में धन, विलासिता, सुख-सौभाग्य, लव, रोमांस और सौंदर्य के कारक ग्ह शुकरदेव को माना जाता है। अब शुक्र अपनी ही राशि में आ गए हैं, शुक्र के इस प्रकार अपनी ही राशि में आने से मालव्यराजयोग बन रहा है।आपको बता दें किआपको अपने कुंडली में शुक्र की स्थिति देखनी चाहिए, अगर शुक्र शुभ स्थान पर है , तो कुछ नहीं, लेकिन अग आपको शुक्र को मजबूत करने की जरूरत है, तो उसके उपाय करें। तभी आपको शुक्र पूरा लाभ देंगे। वहीं गुरु और शुक्र के संयोग के कारण केंद्र योग दृष्टि बनने से कई राशियों के लिए बहुत ही अच्छे धनलाभ और भाग्य के साथ के योग बन रहे है। मालव्य राजयोग और गुरु और शुक्र के संयोग से किन राशियों को धनलाभ होगा और भाग्य साथ देगा, इसके लिए यहां पढ़ें -

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किन राशियों पर होगा असर

मेष राशि वालों पर शुक्र का अच्छा खासा असर होगा। आपको लाभ मिलने के योग है, कहीं बाहर जाने और लोगों से बातचीत आपको लाभ की स्थिति दिलाएगी। करियर में किसी प्रोजेक्ट के कारण आप चमकेंगे। इसके अलावा बिजनेस में कोई डील मुनाफा दिला सकती है। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र और गुरु दोनों आपके लिए खास साबित होने वाले हैं। दोनों के संयोग से आपकी पिछले कर्मों का फल मिलेगा, निवेश आपके लिए अच्छा रिटर्न देने वाला साबित होगा। वहीं मीन राशि वालों के लिए गुरु शुक्र आपको भाग्य का साथ दिलाएंगे, भाग्य के कारण आपके काम बनते चले जाएंगे। इनकम के नए सोर्स भी बन रहे हैं। इससे आपके लिए आगे बढ़ने की स्थिति बनेगी, प्रोफेशवल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में भी लाभ मिलेगा।

कैसे देंगे शुक्र लाभ, क्या उपाय शुक्र को करेंगे मजबूत

जन्म कुंडली में अगर शुक्र ग्रह सही जगह नहीं बैठा है तो धन की हानि और धन कम होता है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ खास शादीशुदा लाइफ में भी दिक्कत आती है। इसके लिए हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें। उनके लिए खीर बनाएं और भोग लगाएं। शुक्र मंत्र:- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:, .यह शुक्र का मंत्र है, इसका जाप करें। शुक्रवार को नहाएं तो चुटकी भर इलाइची पाउडर डालकर नहाएं, इससे भी शुक्र अच्छा होता है। शुक्रवार को किसी विवाहित महिला को अपने घर खाना खिलाएं और सुहाग की चीजें दान में दें। हर शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!