43 दिन तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे शुक्र, किन राशियों के लिए सफलता, धन और भाग्य का साथ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shukra gochar Rahu Nakshtra in HIndi: शुक्र तुला राशि में गए हैं, लेकिन अब शुक्र राहु के नक्षत्र में जा रहे हैं। ऐसे में किन राशियों के लिए शुक्र गोचक लाभ लेकर आएगा। यहां पढ़ें 12 राशियों पर असर 

Shukra gochar Rahu Nakshtra
शुक्र गोचर राहु के नक्षत्र में

शुक्र ग्रह बुधवार 02 सितंबर, 2026 को दोपहर 01.51 बजे अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं। तुला राशि में शुक्र 03 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 12.45 बजे वक्री होंगे और 06 नवंबर, 2026 को दोपहर 12.45 बजे वक्री अवस्था में ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। अभी 11 सितंबर को शुक्र नक्षत्र भी बदल रहे हैं। शुक्र राहु के स्वाति नक्षत्र में जा रहे हैं। इस नक्षत्र में अक्टूबर तक शुक्र रहेंगे और फिर चित्रा नक्षत्र में जा रहे हैं। आइए जानें तुला राशि में जानें और स्वाति नक्षत्र परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा। यहां पढ़ें शुक्र के राहु के नक्षत्र में परिवर्तन के बारे में

शुक्र के तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में गोचर के दौरान 12 राशियों पर प्रभाव :

मेष : मेष राशि के लिए महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नए संबंध-संपर्क बनेंगे। नई खरीदारी। मित्र, जीवनसाथी एवं पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है।

वृष : वृषभ राशि के लिए महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। नई जिम्मेदारी आपका इंतजार कर रही हैं, आपकी हेल्थ में सुधार मिल सकता है। अनुसंधान से जुड़े कार्य में लाभ हो सकता है।

मिथुन : इस राशि के लोगों को शुक्र के दोनों गोचर अच्छा प्रभाव दे रहे हैं। मित्रता एवं प्रेम संबंधों में प्रगति। पूर्वानुमान संबंधी मामलों में सफलता। रुके काम बनेंगे। संतान पक्ष की प्रगति।

कर्क : कर्क राशि को अचल-चल संपत्ति की खरीदारी संभव है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी। घर में मरम्मत, निर्माण कार्य पर खर्च कर सकते हैं।

सिंह : शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके लिए बदलाव वाला होगा। आपके काम जो कहीं से अटके ते, वो बनेंगे। प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है?।

कन्या : स्वाति नक्षत्र में जाने से शुक्र आपके सभी अटके काम पूरे करेंगे, आपके लिए लाभ का समय है। ऑफिस में भी आपको अच्छे मौके मिलेगें। इनकम बढ़ेगी। आय में वृद्धि। नए संपर्क-संबंध बनेंगे। नए कार्य में पूंजी निवेश संभव हो सकता है।

तुला : स्वाति नक्षत्र में जाने से शुक्र आको भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि कराएंगे। परिवार में मंगल कार्य होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इनकम एक नहीं कई जगह से होगी।

वृश्चिक : इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य और कुछ नई खरीदारी पर खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। लेनदेन की संभावना। संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।

धनु : आपकी तरक्की हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। लाभ एवं बचत के अवसर आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रुके कार्य बनेंगे।

मकर : आकस्मिक लाभ हो सकता है। प्रगति के लिए भी योग हैं। अच्छी सफलता भी मिलने की संभावना है। कार्यशैली में बदलाव से सराहना हो सकती है । बिगड़े संबंध सुधरेंगे।

कुंभ : इस राशि को आमदनी के नए अवसर। कार्य संबंधी छोटी-लंबी लाभकारी यात्रा। नया कार्य प्रारंभ। भाग्य का साथ मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। थोड़ी स्वास्थ्य समस्या रहेगी।

मीन : स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। नई खरीदारी हो सकती है। गुप्त लाभ। अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़43 दिन तक राहु के नक्षत्र में शुक्र, किन राशियों के लिए सफलता, धन और भाग्य