
25 दिनों तक शनि और बुध के वक्री होने का बनेगा संयोग, जानें कौन सी राशियां रहें सावधान
जुलाई में शनि और बुध वक्री हो रहे हैं। शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर तक वक्री होंगे। वहीं बुध 18 जुलाई से 11 अगस्त तक वक्री रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के वक्री होने से किन राशियों को रहना होगा अलर्ट, यहां पढ़ें प्रभाव और राशियों पर असर
जुलाई का महीना ग्रहों के हिसाब से बहुत खास रहेगा। इस महीने में शनि और बुध वक्री हो रहे हैं। 25 दिनों तक दोनों का संयोग बना रहेगा। ऐसे में आपको कई बातों को समझना होगा। खासकर 25 दिन कई राशियों के लिए खास रहेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में विराजमान हैं और बुध अभी कर्क राशि में हैं। शनि की बात करें तो शनि 138 जिन तक वक्री रहेंगे। शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर तक वक्री होंगे। वहीं बुध 18 जुलाई से 11 अगस्त तक वक्री रहेंगे। बुध के कारण ग्रहों के कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी, ट्रैवल आदि में दिक्कतें पैदा होंगी। आइए जानें इन दोनों के 25 दिनों तक वक्री रहने से किन राशियों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए ऑफिस में गपशप से बचें। परिवार में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में दरार आएगी, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है। इसके अलावा प्रोजेक्ट में देरी होगी।, इस समय बड़े प्रोजेक्ट को फिलहाल लॉन्च ना करें। इसलिए आपको धैर्य से काम लेना होगा और सावधना रहना होगा।
कुंभ राशिफल
इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है और अब जुलाई में शनि वक्री हो रहे हैं, ऐसे में इस राशि के लोगों की लाइफ में बड़े खर्चे आएंगे। अपने बजट के प्लान को फिर से चेक करें। फिलहाल अलर्ट रहें, जो आपने सीखा है, उसको और भी चमकाने की कोशिश करें, कुछ नया करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल
इन दोनों ग्रहों के वक्री होने से आपके फैसले लेने की क्षमता पर असर होगा। आपके कम्युनिकेशन स्किल्स और लंबे समय के लक्ष्यों को फिर से चेक करने की जरूरत है। अगर कोई नया काम शुरू करते हैं, तो आपको बाद में फिर उसमें बदलाव करने होंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से बनें, कोशिश करें जिन लोगों के पहले की दोस्ती में दरार हो गई थी, उसे फिर से सही करने की कोशिश करें। अपने रिलेशिप को लेकर आपको सावधान रहना होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





