शनि 9 अक्टूबर तक रहेंगे बुध के नक्षत्र में, किन राशियों को धन लाभ, किस साढ़ेसाती राशि के लिए लकी
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। शनि इस वीक रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करने वाले हैं। आइए जानें इसका किन राशियों को लाभ होगा और शनि साढ़ेसाती की कौन सी राशि इस गोचर से फायदे में रहेगी।

शनि बुध के नक्षत्र में यानी मित्र ग्रह के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ये जनमानस के लिए शुभता देने वाला होगा । शनि को न्याय कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है। शनि प्रभावित लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनि आपकी कुंडली के किस स्थान में बैठे हैं, इसको लेकर देखना बहुत जरुरी है। शनि इसी नक्षत्र में अक्टूबर की 9 तारीख तक रहेंगे। इसके बाद इसके द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। शनि की चाल की बात करें तो शनि अभी मीन राशि में हैं और वक्री हैं। इसके बाद शनि दिसंबर में मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कईराशियों के लिए अच्छे लाभ के योग बनेंगे।
किन राशियों को लाभ कराएंगे?
कन्या राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा लाभ देगा। मतलब बुध से जिन राशियों की मित्रता है उनको विशेष लाभ मिलेगा और शनि थोड़ा यहां पर अपनी नरमाहट गति में रहेंगे। इसलिए कन्या काशि वालों के लिए चीजें पहले से अच्छी हो जाएंगी। आपको वाहन, संपत्ति खरीदने के योग हैं।
वृषभ और मिथुन के लिए क्या रहेगा?
मिथुन राशि के लिए भी लाभप्रद होगा, आपको शनि आर्थिक लाभ की स्थिति में ले आएंगे, इनकम अच्छी होगी और सेविंग भी , इससे आपको लाभ होगा, फिर चाहे बिजनेस कर रहे हैं या फि नौकरी। आपके लिए सब अच्छा रहेगा। इसके अलावा वृषभ को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के लिए शुभ योग हैं। शनि आपको अनुशासन में रखेंगे, जिससे कई गलतियां होने से बचेंगी। आप आर्थिक तौर पर सेफ होंगे।
मकर राशि के लिए क्या लाभ
शनि के नक्षत्र गोचर से मकर को विशेष लाभ मिलेगा। मकर राशि के लिए आर्थिक और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे योग मिल सकते हैं, आपकी धन संपत्ति को अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी इमेज भी अच्छी हो सकती है।
शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों को क्या देंगे।
कुंभ के लिए लाभप्रद होगा, इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और राहु भी इसी राशि में बैठा है। ऐसे में आपके लिए शनि धन संपत्ति के साथ आपके बिगड़े काम बनवाएंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुंभ की साढ़ेसाती होने के बावजूद भी थोड़ी सा लाभ मिलेगा। आपको शनि और राहु के उपाय से शांति मिलेगी। इसके लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, इससे आपको लाभ होगा। शनि से जुड़ी चीजों का दान करें और कर्मों में पवित्रता रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


