मार्च में शनि का होने वाला है ये खास बदलाव, 76 दिन तक शनि के मीन राशि में अस्त होने से कई राशियों के लिए लाभ
Shani ast 2026: मार्च में 76 दिन के लिए शनि अस्त होने वाले हैं। शनि के अस्त होने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, जानें किन राशियों को क्या लाभ मिलेगा।

76 दिन के लिए शनि अस्त होने वाले हैं। शनि के अस्त होने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, ऐसा कहा जाता है कि शनि का अस्त होना कई राशियों के लिए कल्याणकारी माना जाता है। इस राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। आपको करियर से लेकर बिजनेस में अच्छे योग मिल सकते हैं। राशि के गोचर की बात करें तो शनि अभी मीन राशि में हैं। शनि के मीन राशि में अस्त होने से कई राशियों के लिए अच्छे योग हैं। मार्च माह में शनि अस्त अवस्था में भी रहेंगे, इसके बाद मई में जाकर उदय होगें। कुल 76 दिन तक शनि अस्त रहेंगे। शनि 11 मार्च को अस्त रहेंगे और 26 मई में शनि उदय होंगे। आपको बता दें कि अब शनि 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि साल 2027 में मेष राशि में आएंगे, शनि के इस राशि में आने से शनि की साढ़ेसाती की स्थिति भी बदलेगी। शनि की साढ़ेसाती 2027 में कुंभ राशि से हट जाएगी । आइए जानें इससे किन राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। शनि
कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ के योग
कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ का योग है। आपको इस समय आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी लाइफ में अच्छा होगा, आपको किसी लंबी प्लानिंग का अब फायदा दिखेगा। इसके अलावा आपके लिए पर्सनल लाइफ में बैेंस बनाकर रखना होगा। बिजनेस में आपके लिए लाभ के योग हैं, वहीं करियर में भी आपको लाभ होगा। कर्क राशि वालों के लिए इस समय में धनलाभ के योग हैं।
कन्या राशि पर शनिदेव होंगे प्रसन्न
कन्या राशि वालों के लिए अच्छे संकेत हैं, आपको आपकी मेहनत का फल अब से मिलना शुरू हो रहा है। अनुशासन से आप अपनी लाइफ में अच्छे योग पा सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यात्रा भी लाभ देगी। इसलिए सोच विचार कर आप फैसले ले सकते हैं। बिजनेस में और नौकरी में लाभ मिलेगा।
मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा समय
मीन राशि वालों के लिए करियर में समय अच्छा आएगा। आपको इनकम को लेकर अच्छे योग मिलेंगे, लेकिन सावधानी आपको खासतौर पर रखनी होगी। मीन राशि वालों के लिए शनि अस्त होने पर अच्छे लाभ देंगे। समाज में सम्मान मिलेगा और आप अपने सभी कामों को अच्छे से पूरा करने में सफल रहेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


