शनि-गुरु की चाल से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, 2026 में भी होगा फायदा ही फायदा
Horoscope Saturn Transit Jupiter Rashifal 2026: गुरु इस साल उलटी चाल में ही गोचर करेंगे लेकिन शनि कुछ दिनों में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि और गुरु की बदलती चाल कुछ राशियों को मालामाल कर सकती है-

Horoscope Saturn Transit Jupiter Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि और गुरु की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। शनि बेहद धीमी गति से चाल में बदलाव करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। गुरु भी 11 नवंबर से उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। गुरु इस साल उलटी चाल में ही गोचर करेंगे लेकिन शनि कुछ दिनों में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। 28 नवंबर के दिन से शनि मार्गी चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। वहीं, गुरु 120 दिनों के बाद नए साल में मार्च के महीने में सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। ऐसे में गुरु की उलटी चाल और शनि की सीधी चाल से कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शनि और गुरु की बदलती चाल किन राशियों को अच्छी खबर दे सकती है-
शनि-गुरु की चाल से इन राशियों पर होगी धन वर्षा, 2026 में भी होगा फायदा ही फायदा
तुला राशि
शनि और गुरु की बदलती चाल तुला राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि और गुरु की बदलती चाल बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे और हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि और गुरु की बदलती चाल शुभ साबित हो सकती है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


