118 दिन 5 राशियों को मिलेगी जॉब से जुड़ी गुड न्यूज, शनि नक्षत्र गोचर से महालाभ
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि से हाल ही में नक्षत्र बदला है। अब 118 दिन वो उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में ही रहने वाले हैं। शनि की बदलती स्थिति का पॉजिटिव असर 5 राशियों को देखने को मिलने वाला है।

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope शनि का राशिफल : बीते 9 अक्टूबर को शनि ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। शनि से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना शुरू कर दिया है और अगले 118 दिन यही विराजमान रहेंगे। यानी 8 फरवरी 2027 तक शनि एक ही नक्षत्र में रहेंगे। इस बदलाव का पॉजिटिव असर 5 राशियों को देखने को मिलेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मिथुन राशि और तुला राशि समेत लाभ पाने वाली राशियों को अबसे अगले 118 दिन तक अपने काम में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर जाती दिखेंगी। इसी के साथ सारे काम बनते जाएंगे। जानें शनि लाभ पाने वाली राशियों को किस तरह से सपोर्ट करेंगे?
इन 5 राशियों पर पड़ेगा शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर:
वृषभ राशि पर शनि का असर कैसा होगा?
वृषभ राशि वालों की जिंदगी शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर दिखेगा। इनकम के नए-नए सोर्स बन सकते हैं जिससे धन लाभ होगा। नौकरी में कोई नया मौका हाथ लगने से मन खुश रहेगा। करियर ऊपर की ओर बढ़ेगा। धीरे-धीरे वो सब कुछ मिलेगा जिसके लिए लंबे समय से मेहनत की जाती रही है।
मिथुन राशि पर शनि का असर कैसा होगा?
मिथुन राशि वालों को भी शनि के बदली स्थिति से लाभ मिलेगा। 8 फरवरी 2027 तक इस राशि के जातकों के अटके काम पूरे होते जाएंगे। अगर किसी अहम काम में कोई रूकावट परेशान करती रही है तो अब स्थिति पहले जैसी नहीं रहने वाली है। काम की सराहना मिलने से मन खुश रहने वाला है। अगर कोई बड़ा फैसला लेना है तो हड़बड़ी ना दिखाएं।
तुला राशि पर शनि का असर कैसा होगा?
तुला राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें चीजें सही दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। पद बढ़ने से मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में मिले लाभ से पर्सनल लाइफ की चीजें भी सही तरीके से आगे बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति काफी हद तक सही होती दिखेगी। बस अगले 118 दिन के लिए अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहें।
मकर राशि पर शनि का असर कैसा होगा?
मकर राशि के जातकों को शनि की स्थिति में हुए बदलाव का असर जरूर दिखेगा। एक ओर नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फिर नई जॉब का ऑफर आ सकता है तो वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इसका फायदा होगा। मकर राशि के स्वामी ग्रह खुद शनि ही है तो इस बदलाव का असर इनकी जिंदगी में राहत लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में आएगी।
कुंभ राशि पर शनि का असर कैसा होगा?
शनि के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ कुंभ राशि वालों को खूब होगा। अगले 118 दिन के लिए कुंभ राशि वालों को बस मेहनत से अपना काम करते जाना है। शनि हर मेहनत का फल देंगे। इसी के साथ जो भी काम अब तक अटके हुए थे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। एक बार फिर से जिंदगी में राहत भरी सांस लेने का समय है। हालांकि इस पर साढ़ेसाती का असर भी रहेगा तो मिलने वाले फल में देरी भले हो लेकिन चीजें पॉजिटिविटी की ओर ही बढ़ेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

