शनि मीन राशि में रहकर हो रहे अस्त, 3 राशियों के लिए लाएगा चैलेंज और बदलाव, पढ़ें क्या होगा असर
Saturn combust 2026: शनि अनुशासन और मेहनत को महत्व देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय कारक कहा जाता है। अब 13 मार्च को शनि अस्त हो रहे हैं। ऐसे में शनि का अस्त होना किन राशियों की लाइफ में क्या बदलाव लाएगा, यहां जानें

शनि 13 मार्च को अस्त हो रहे हैं। शनि का अस्त होना पूरी तरह से नेगेटिव नहीं कहा जा सकता है। लेकिन जब शनि अस्त होते हैं, तो शनि के नेगेटिव इफेक्ट भी काफी हद तक कम होते हैं। आपको बता दें कि शनि मीन राशि में रहकर अस्त हो रहे हैं। इसके बाद शनि वक्री होंगे। शनि आपके कामों में देरी करते हैं, क्योंकि आप जिंदगी के सही रास्ते पर ले जाने के लिए यह बहुत जरूरी है। शनि के अस्त होने का कई राशियों पर अच्छा और कई राशियों पर बुरा प्रभाव होगा। इसमें शनि के अस्त होने से कई राशियों की लाइफ में बदलाव होगा। खासकर मिथुन और धनु, कुंभ राशि वालों के लिए समय बड़े बदलाव वाला है।
इस समय राशियों को क्या करना चाहिए
शनि के अस्त होने से कई राशियों के सामने चैलेंज आएंगे, ऐसे में आपको कुछ चीजों को लेकर अपनी रणनीति बना लेनी चाहिए। कोशिश करें कि जो काम को प्रोसेस है, उसी से काम करें। शार्टकट ना करें, इससे शनि की विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको आर्थिक तौर पर थोड़ा मजबूत होना होगा, वहीं रिलेशनशिप पर भी असर हो सकता है, तो मानसिक और इमोशनली भी पहले से थोड़ा अच्छे हों। आपको इस समय जो भी आपको लक्ष्य हैं और जो भी आपको जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनसे भागना नहीं है, उनको अच्छे से निभाना है। अब आइए जानते हैं किन राशियों के लिए इस समय बड़े बदलाव और चैलेंज आएंगे।
किन राशियों के सामने चैलेंज और बड़े बदलाव
धनु राशि के लोगों को शनि के अस्त होने पर पर्सनल लाइफ में दिक्कत हो सकती है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर दिक्कतें हो सकती है। इसलिए अपना बजट और लंबे समय के लिए फैसले लेना आपके लिए खास रहेगा। मिथुन राशि के लोगो को करियर में चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को काम में तनाव और बोझ बढ़ेगा।
शनि अगले साल करेंगे राशि परिवर्तन
शनि 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि एक राशि में ढ़ाई साल रहते हैं। एक राशि में आने पर शनि को 30 साल लगते हैं। शनि की साढ़ेसाती भी इसी से प्रभावित होती है। शनि जब मेष राशि में आएंगे, तो कुंभ से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


