सूर्य बदलेंगे राशि, वृषभ से मिथुन में करेंगे प्रवेश, 15 जून से इन 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जून के महीने में सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब एक महीने तक यानी 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है।

सूर्य बदलेंगे राशि, वृषभ से मिथुन में करेंगे प्रवेश, 15 जून से इन 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

जून के महीने में सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब एक महीने तक यानी 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जिनका संबंध बुद्धि, बातचीत और व्यापार से माना जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर कई राशियों के लोगों के जीवन में दिखाई दे सकता है।

आइए जानते हैं, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय मेहनत का फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। जिन कामों में पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों की तरफ से सराहना मिल सकती है। अगर किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उससे भी फायदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है। जो लोग करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए खास माना जा रहा है। इस दौरान आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन भी खुश रहेगा। समाज में सम्मान और पहचान बढ़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा रहा है। जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें अब गति आ सकती है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!