18 दिन बाद इन 3 राशियों की खुशियों से भरी रहेगी जेब, 4 महीने तक राहु गोचर देगा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Horoscope Rahu Rashifal Rahu gochar 2026 : जल्द ही राहु ग्रह अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। इस बार राहु का नक्षत्र परिवर्तन धनिष्ठा नक्षत्र में होने जा रहा है। राहु की चाल बदलने से कुछ राशियों के दिन भी बदलने वाले हैं। 

18 दिन बाद इन 3 राशियों की खुशियों से भरी रहेगी जेब, 4 महीने तक राहु गोचर देगा लाभ

Horoscope Rahu Rashifal Rahu gochar, राहु राशिफल 2026 : राहु मायावी ग्रह हैं। स्लो स्पीड में राहु की चाल बदलती रहती है। राहु का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। इस समय शनि की राशि में राहु विराजमान हैं। राहु का गोचर स्वयं के नक्षत्र शतभिषा में बैठे हुए हैं। जल्द ही राहु ग्रह अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। इस बार राहु का नक्षत्र परिवर्तन धनिष्ठा नक्षत्र में होने जा रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 के दिन रात में 12:08 मिनट पर राहु का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। मंगल के नक्षत्र में मवायी ग्रह का गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस साल के अंत तक राहु इसी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं राहु के मंगल के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

18 दिन बाद से इन 3 राशियों की खुशियों से भरी रहेगी जेब, 4 महीने तक राहु गोचर देगा लाभ

मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु के गोचर करने से किन राशियों को लाभ होगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में मायावी ग्रह राहु के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। मेष राशि, धनु राशि और कन्या राशि के लिए समय लाभकारी माना जा रहा है।

मेष राशि वालों के लिए राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा?

राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि वालों के लिए राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा?

राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार माना जा रहा है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। धन का आगमन होगा। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

धनु राशि वालों के लिए राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा?

राहु का मंगल के नक्षत्र में गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!