मार्च इस वीक में राहु और गुरु समेत ये 4 ग्रह हैं वक्री, किन राशियों को मिलेगा लाभ, विपरीत चाल किसे देगी लाभ
Rahu Ketu Budh Guru Vakri zodiac Effect: मार्च के इस वीक की बात करें तो इस वीक में एक नहीं चार बड़े ग्रह वक्री हैं,यानी ये विपरीत चाल चल रहे हैं। इनमें राहु और गुरु ग्रह भी शामिल हैं। पंचांग के मुताबिक, राहु, केतु, बुध और देवगुरु बृहस्पति अभी वक्री चाल चल रहे हैं

Rahu Ketu Budh Guru Vakri zodiac Effect: मार्च के इस वीक की बात करें तो इस वीक ममें एक नहीं चार बड़े ग्रह वक्री हैं,यानी ये विपरीत चाल चल रहे हैं। इनमें राहु और गुरु ग्रह भी शामिल हैं। पंचांग के मुताबिक, राहु, केतु, बुध और देवगुरु बृहस्पति अभी वक्री चाल चल रहे हैं, जो विभिन्न राशियों के लिए अच्छा नहीं होता है। इसका प्रभाव कई राशियों पर खराब होता है, लेकिन कुछ एंगल से यह कई राशियों को लाभ होगा। ऐसे में किन राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं , इन राशियों के बारे में हम बात करेंगे। अगले वीक में गुरु 11 मार्च और 21 मार्च को बुध मार्गी हो रहा है, इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग फिर से बनेंगे। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु जहां कुंभ राशि में है। वहीं बुध कुंभ राशि में है। गुरु मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में हैं। यह समय विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा समय
मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय है जब आ पुराने रिलेशनशिप आपके काम आएंगे। जो लोग जॉब में हैं, वो आज खुश हो सकते हैं। आपके लिए बिजनेस से लेकर करियर में अच्छे मौके हैं। लाभ के योग हैं और आपको एकस्ट्रा इनकम भी मिल सकती है। नई स्किल सीखने से आपके लिए कई मौके खुलेंगे।
सिंह राशि के लिए कैसा समय
सिंह राशि के जातकों को भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, लेकिन आपको निवेश और फैसलों को लेकर अलर्ट रहना है। आपको बिजनेस में कुछ लाभ हैं, लेकिन पिछले निवेश को लेकर आप परेशान रहेंगे। इस समय अधिक आवेग में ना आएं, शांत रहें। लंबे समय से प्रमोशन पेंडिंग है, तो मिल सकता है।
तुला राशि के लिए कैसा रहेगा समय
तुला राशि वालों के लिए इनकम के अच्छे होने के संकेत है, लेकिन छोटी सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है? इसलिए फैसले लेते समय सावधान रहें। इस समय आपके बिगड़े काम बनेंगे और जो सोचा था वो पूरा होगा। लवलाइफ में पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। करियर में उन लोगों के लिए लाभ है, जो क्रिएटिव तरीके से चीजों को लेते हैं।
मकर राशि के लिए कैसा रहेगा समय
मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है आपको फाइनेंस से लेकर करियर में अच्छी प्लानिंग बनानी है। आपके लिए यह समय अच्छे फैसलों से अच्छे मौके ला सकता है, जो आपको आगे लाभ देंगे। बिजनेस भी बैलेंस दिख रहा है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


