सावन में राहु की बड़ी हलचल बना रही अंगारक योग, 1 अगस्त से ये राशियां रहेंगी लाभ में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राहु गोचर 2026:राहु का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। राहु मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में जा रहे हैं। ऐसे में राहु का नक्षत्र गोचर आपके लिए क्या लाएगा , यहां पढ़ें

Rahu nakshtra gochar 1 august
राहु का नक्षत्र गोचर

राहु का गोचर सावन में हो रहा है। सावन में 1 अगस्त को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह मंगल का गोचर है। अब मंगल और राहु की युति बनेगी। इससे पहले राहु अपने ही नक्षत्र में गोचर कर रहे थे। आपको बता दें कि राहु के मंगल के नक्षत्र में आने से कई राशियों के लिए अच्छे और कई राशियों के लिए खराब योग भी बनते हैं। कई राशियों के लिए राहु और मंगल अंगारक योग बनाएंगे, तो कई राशियों के लिए अचानक लाभ की स्थिति भी राहु दिलवाएंगे। यहां राशियों पर असर जानने से पहले जानते हैं राहु क्या हैं और राहु मंगल की युति होती है तो क्या होता है?

राहु क्या है, इसको जानें?

राहु और केतु दो बड़े ग्रह हैं। अगर आप अपनी लाइफ में बिना परेशानी के रहना चाहते हैं तो इन दो ग्रहों की स्थितियां अच्छे से समझ लें, आपकी लाइफ में कोई परेशानी नहीं रहेगी। जब समुद्र मंथन की कहानी में भगवान ने राहु का सिर काटा तो राहु का सिर तो कहीं जाकर उड़ गया लेकिन राहु का धड़ श्रीहरि के पैरों में जाकर गिर गया। इसे केतु कहा गया। केतु चूंकि भगवान श्रीहरि के चरणों में गिरा तो इसने मोक्ष को पा गया। राहु वायु तत्व माना जाता है, ये आपके दिमाग पर सवार रहता है। राहु को किसी ग्रह का साथ मिल जाता है। तो वो स ग्रह की अच्छाई को ले लेता है और अपनी बुराई उसको दे देता है।

राहु और मंगल की युति होगी तो क्या होगा?

राहु अगर मंगल के साथ आ रहे हैं तो अंगारक योग बनता है, इसमें क्रोध, दुर्घटनाओं का खतरा और आक्रामक बना रहता है। लोग उग्र, जिद्दी बन जाते हैं किसी दुर्घटना या सर्जरी की संभावना बढ़ जाती है।परिवार में भी तनाव रहता है।

किन राशियों के लिए राहु का अच्छा असर?

कुंभ राशि के लिए राहु का गोचर आत्मविश्वास लाएगाष आपके लिए अच्छी खबर मिल सकती है। अगर कहीं कम्युनिकेशन और रिसर्च में हैं तो लाभ होगा।

तुला राशि के लोगों के लिए निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। प्रोपर्टी और शेयर मार्केट से अचानक लाभ के योग।

मिथुन राशि के लिए समाज में सम्मान और विशेष स्थान मिलेगा, ऑफिस में भी नई जिम्मेदारी आपका इंतजार कर रही है।

मेष राशि के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी है। आपकी पहले से चली आ रही प्लानिंग अचानक लाभ देंगी, जिससे आप सफलता पाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सावन में राहु की बड़ी हलचल बना रही अंगारक योग, 1 अगस्त से ये राशियां रहेंगी लाभ