दिसंबर में राहु का शनि की राशि में होगा बड़ा बदलाव, 3 राशियों के लिए अच्छा, राहु किन घरों में अच्छा माना जाता है?

लाइव हिन्दुस्तान
share

राहु गोचर 2026 राशिफल:राहु दिसंबर में महागोचर करने वाले हैं। दिसंबर में शनि की राशि में राहु जा रहे हैं। राहु भ्रमित करते हैं, इसलिए जानें राह के समय में मिलने वाली सक्सेस के बारे में

Rahu ketu ka maha gochar
राहु केतु का महागोचर

राहु का बड़ा गोचर इस साल के आखिर में होने वाला है। राहु अभी कुंभ राशि में हैं। राहु अब एक राशि पीछे मकर राशि में जाएंगे। इस राशि में राहु जाएंगे तो कई राशियों के लिए अच्छे और बुरे प्रभाव होगें। आइए जानें राहु के इस परिवर्तन से किन राशियों पर असर होगा। शनि की राशि में जानें से राहु आपके लिए क्या बदलाव लाएंगे। इनके बारे में जानें। राहु जिस भी राशि या ग्रह में होते हैं तो राहु आपके लिए एक इच्छा बन जाते हैं और यही इच्छा आपके लिए खुशी और दुख का कारण बनती है। इसी को लेकर जानें की राहु किन घरों में अच्छा माने जाते हैं।

राहु किन घरों में अच्छा माना जाता है?

राहु और केतु आपको आध्यात्म भी देगा। राहु आपको बहुत तरक्की भी देता है, रातों रात आपके सितारे चमक जाएंगे, लेकिन आपको समझना होगा कि राहु की ये सक्सेस वाकई में सच है या छलावा है। राहु आपकी लाइफ में सबसे पहले सब देखता है। केतु आपके सेल्फ के बारे में आइना दिखाता है। राहु आपके लिए इच्छा है तो केतु वो है जो आपको चाहिए ही नहीं। लेकिन आपको समझना होगा कि आपको चीजों से बंधना है या चीजों से मुक्त होना है। इसके लिए राहु की शुभता और अशुभता अपनी कुंडली में देखें। अलग से जाकर कुछ करने और देखने की इच्छा राहु है। राहु सीमाएं आपके लिए लांघता है और चीजों को देखता है। कुंडली में किस घर में राहु अच्छा माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि 2,6,10, 3, 7, 11 घर में राहु अच्छा माना जाता है। लेकिन इसके अलावा 4,8, 12वें घर में राहु परेशानियां देता है। राहु अगर उन घरों में हैं जहां इच्छा का होना अच्छा है तो राहु अच्छा माना जाता है।

मेष राशि के लिए राहु क्या शुभ फल ला रहे हैं?

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए राहु का मकर राशि में गोचर अच्छा होगा। आपको नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपके लिए आर्थिक मामलों में चीजें अच्छी होंगी। आपके लिए बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए क्या अच्छे योग

मिथुन राशि के लिए भी राहु अच्छे योग लाएंगे। इस राशि के लिए चीजें पहले से अच्छी होजाएंगी। कहीं से आपको अच्छा मौका मिल सकता है। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। इसलिए आपके लिए समय उत्तम रहने वाला है। विदेश जाने की सोच रहे थे, तो इस समय में आपको मौका मिल सकता है।

सिंह राशि के लिए भी अच्छे हैं योग

सिंह राशि के लिए भी चीजें पहले से अच्छी होंगी। आपके लिए एजुकेशन और डिजिटल एरिया में अच्छे योग हैं। आपको नौकरी में आगे बढ़ने का मौका इस समय मिल सकता है। विदेश में जाने के योग भी इस समय आपके बन रहे हैं। मन की उलझन खत्म होगी, लेकिन आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा रहेगी। आर्थिक मामलों में रुका हुआ काम आप आगे बढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़दिसंबर में राहु का शनि की राशि में होगा बड़ा बदलाव, 3 राशियों के लिए अच्छा