राहु और मंगल का अत्यंत खरतनाक अंगारक योग, अब से 2 अप्रैल तक का समय नेगेटिव, किन राशियों के लिए रिस्की
Angarak yog 2026:इस बार होली पर अंगारक योग और चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। अंगारक योग बहुत खतरनाक होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब यह योग बनता है, तो नेगेटिव एनर्जी सबसे पीक पर होती है। सूर्य स राहु और मंगल की जब युति होती है, तो इस ग्रह का निर्माण होता है।

इस बार होली पर अंगारक योग और चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। अंगारक योग बहुत खतरनाक होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब यह योग बनता है, तो नेगेटिव एनर्जी सबसे पीक पर होती है। सूर्य स राहु और मंगल की जब युति होती है, तो इस ग्रह का निर्माण होता है। एक दो दिन नहीं यह अंगारक योग 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में बना रहेगा। सूर्य के जाने से इसका प्रभाव कम होगा, लेकिन मंगल और राहु तो इसी राशि में 2 अप्रैल तक रहेंगे। ऐसा कहा जाता है अग्नि का भड़कना इसी योग में होता है।ये पूरी तरह से अग्नि से जुड़ी है, यह नेगेटिव एनर्जी देने वाला योग है। इस योग में मंगल के आने के कारण राहु के साथ डेडली और नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा देता है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक सूर्य, बुध, मंगल शुक्र और राहु का योग कुंभ राशि में बनेगा। यद्यपि कि देवगुरु बृहस्पति की कुंभ राशि में दृष्टि होने से नकारात्मकता में थोड़ी कमी अवश्य आएगी फिर भी अकस्मात बड़े नकारात्मक परिवर्तन की स्थिति भी इस अवधि में बन सकती है। इस योग के कारण भारत में भी पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र विशेष करके दक्षिण पश्चिमी एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्राकृतिक दुर्घटना एवं अन्य बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आग से बड़ी क्षति, भूकंप, चक्रवात अथवा अन्य कोई बड़ी प्राकृतिक दुर्घटना अचानक नुकसान कर सकती है। इस योग में किस राशि के लिए दिक्कत वाला समय रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा समय
मिथुन राशि वालों के लिए समय खराब कहा जा सकता है। आपके लिए चीजें बदलेंगी। आपको खास तौर पर 2 अप्रैल तक खास ध्यान देना होगा। इस समय नए निवेश को लेकर खास ध्यान दें, फिलहाल टाल दें, तो आपके लिए अच्छा रहेगी। इस दौरान आपको लापरवाही से बचना होगा।
कर्क राशि वालों के लिए भी परेशानी
कर्क राशि वालों के लिए भी विवाद के योग बन रहे हैं। आपको इस समय किसी से विश्वासघात हो सकता है, इसलिए इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। ऑफिस में भी आपको नए काम में बदलाव के कारण नुकसान हो सकता है।
धनु राशि वालों के लिए नुकसान
धनु राशि वालों को वाणी के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप इस समय कानूनी मामलों से भी दूर करें, क्योंकि अंगारक योग आपको कोर्ट में घसीटता है। इस समय किसी भी रिस्क से बचें।
कुंभ राशि वालों के लिए पर्सनल लाइफ में समस्या
कुंभ राशि वालों के लिए लवलाइफ में दिक्कतें आएंगी। आपको अपनी पर्सनल लाइफ में ध्यान देना होगा और इस समय मिसअंडरस्टेंडिंग और आपसी रिश्तों को संभालें, इगों से दूर रहें।
किन राशियों को होती है दिक्कत
ऐसे में राशियों को मंगल से जुड़ी परेशानियां आपको और भी अधिक दिक्कत देती हैं। दुर्घटना का योग बनता है और सर्जरी भी हो सकता है। इस समय में वाणी पर कंट्रोल करें। इस समय लीगल मामले भी बन सकते हैं। मंगल के कारण कोर्ट से कनेक्शन बन जाता है। ऐसे लोगों की लाइफ में सफलता देर से मिलती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां



