Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 6 September 2025 Mulank 1-9 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal
Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 6 सितंबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 6 सितंबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

संक्षेप:

Numerology Horoscope 6 September 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 6 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Sep 05, 2025 12:55 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 6 September 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 6 सितंबर का दिन…

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। वाद-विवादों से दूर रहें। जीवन के हर क्षेत्र में सावधानी बरतें। प्रेमी के साथ समय बिताएं। इस समय निवेश न करें। नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं कहा जा सकता है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को आज मिलेजुल फल मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ होगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा लेकिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

मूलांक 3- मूलांक 3 वाले आज खुश रहेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। परिवार के सपोर्ट से हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

मूलांक 4- मूलांक 4 वाले आज थोड़ा सोच-समझकर फैसले लें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आवेगपूर्ण खरीदारी से भी बचे रहें। धन से जुड़े फैसले लेते समय एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आज स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

मूलांक 5- मूलांक 5 वाले खुश रहेंगे। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आज आप प्रेमी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं या नाइट डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:पितृ पक्ष में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, मेष, मिथुन समेत इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। करियर में उन्नति के नए अवसरों पर नजर रखें। धन खर्च सोच-समझकर ही करें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों को आज दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। करियर और व्यापार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। करियर से जुड़े लिए गए फैसले भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। परिवार के सपोर्ट से खूब तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें।

ये भी पढ़ें:बेहद खास है 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण, रात 11 बजे से दिखने लगेगा ब्लड मून

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!