Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 21 October 2025 Mulank 1-9 Future Prediction by Date of Birth kal ka ank rashifal
Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 21 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

Numerology : मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 21 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

संक्षेप:

Numerology Horoscope 21 October 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 21 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Mon, 20 Oct 2025 07:18 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 21 October 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 21 अक्टूबर का दिन…

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मूलांक 1- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में आपकी लीडरशिप दिखाई देगी। कोई नया आइडिया या प्लान दिमाग में आए तो उस पर काम शुरू कर दीजिए, भविष्य में फायदा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

मूलांक 2- भावनाएं आज ज्यादा हावी रहेंगी, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। किसी करीबी से मन की बात करने पर सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। कामकाज में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन शाम तक हालात सुधर जाएंगे।

मूलांक 3- आज ज्ञान और बुद्धिमानी से हर समस्या का हल निकाल पाएंगे। जो लोग सरकारी कामों में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। पढ़ाई या अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सम्मान या मान-सम्मान मिलने की संभावना है।

मूलांक 4- थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। अचानक कोई प्लान बदल सकता है या किसी काम में रुकावट आएगी, लेकिन घबराएं नहीं। संयम से काम लें। दोपहर के बाद स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

मूलांक 5- भाग्य आपका साथ दे रहा है। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए नए अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की तारीफ मिल सकती है। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।

मूलांक 6- आज मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन पैसों की कमी नहीं होगी। प्रेम जीवन में ईमानदारी बनाए रखें। सौंदर्य, कला या फैशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मूलांक 7- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। धन लाभ के संकेत हैं। जो काम रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद काम आ सकता है।

मूलांक 8- किसी पुराने काम या निवेश से फायदा मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे – जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें। स्वास्थ्य में हल्की थकान या दर्द महसूस हो सकता है। काम के बीच में आराम जरूर करें।

मूलांक 9- आज का दिन शानदार रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर का विस्तृत राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!