Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope numerology 2 january 2026 mulank 1-9 daily future prediction by date of birth kal ka ankrashifal
Numerology: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 2 जनवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

Numerology: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 2 जनवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल

संक्षेप:

Numerology Horoscope 2 January 2026: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष की मदद से भी लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। आज अंक ज्योतिष के आधार पर जानें कि आपके लिए कल यानी 2 जनवरी का दिन कैसा होगा? 

Jan 01, 2026 04:11 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Numerology 2 January 2026: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष की मदद से भी लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। इसमें 1 से लेकर 9 मूलाकं होते हैं। लोगों की बर्थडेट के आधार पर मूलांक तय होता है। जानें अंक ज्योतिष के आधार पर जानें कि आपके लिए कल यानी 2 जनवरी का दिन कैसा होगा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूलांक 1

आज आपको रिश्ते में क्लैरिटी मिलेगी। आज किसी से भी बात करते वक्त थोड़ा सावधान रहें। नए अवसर मिलने के चांस हैं। किसी भी चीज में जल्दबादी ना करें। आज आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि खुद पर तनाव को हावी नहीं होने देना है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातक आज अपनों के साथ समय बिताएंगे। अगर किसी से कुछ विवाद हुआ है तो आज उसे सुलझा सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। आज इनवेस्टमेंट के लिए ना सोचें क्योंकि कोई फायदा नहीं होने वाला है। आज हल्की-फुल्की थकान भी हो सकती है। ऐसे में समय मिलते ही अच्छी नींद जरूर लें।

मूलांक 3

आज आप ज्यादा एक्टिव रहेंगे। दोस्तों की वजह से सोशल रहेंगे। नेटवर्किंग से आपको आज फायदा ही मिलेगा। क्रिएटिव काम में मन लगेगा और आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप एक्साइटेड रहेंगे। बस अपने खाने-पीने का ध्यान रखें। नींद पूरी लें। थकान हो तो आराम करने में हिचकिचाने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक लव राशिफल 2026: इस महीने करेंगे शादी की प्लानिंग, कैसा जाएगा नया साल?
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

मूलांक 4

हो सकता है कि आज परिवार में किसी का विवाद हो जाए। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना है। प्रोफेशनल लाइफ सही जाएगी। सीनियर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी नींद पर ध्यान दें। नींद पूरी लें। इससे समझौता ना करें। आराम भी जरूरी है।

मूलांक 5

रोमांस और प्यार के लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगल लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। बस अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कुछ लोग आज नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। आज एनर्जी अच्छी रहेगी। आप कहीं पर ट्रैवल भी कर सकते हैं।

मूलांक 6

परिवार और घर के मामलों में ध्यान दें। साथ ही आज खुद का भी ध्यान रखें। सेल्फ केयर को प्रियॉरिटी पर रखें। किसी का सपोर्ट मिल सकता है। पैसों के मामले में सावधान रहें। मानसिक शांति बनी रहेगी। मेडिटेशन करें। खाने में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करें।

मूलांक 7

आपकी बातों का प्रभाव आज दूसरों पर खूब पड़ेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के अनुकूल होगा। कुछ लोग आज चिड़चिड़े हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। नींद से समझौता ना करें।

मूलांक 8

आज आप पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े मामले में सावधान रहें। सेहत सही रहेगी। बस बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। इन्वेस्टमेंट के लिए अभी विचार ना करें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।

मूलांक 9

आज आपका कॉन्फिडेंस अलग लेवल पर होगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रोफेशनल लाइफ स्मूदली चलेगी। किसी सीनियर से तारीफ मिल सकती है। रूटीन में अच्छा खाना और एक्सरसाइज को शामिल करें। अपने नए नए गोल सेट करें। साथ ही खुद के आसपास पॉजिटिव लोगों को ही रखें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!