शनि नीच राशि में कब जाएंगे, 2027 में किस राशि पर रहेगी टेढ़ी नजर, किस से करेंगे हिसाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनि का नए साल में मेष राशि में गोचर हो रहा है। इस राशि में शनि क्या फल देता है। आइए जानें इस राशि में जाने पर शनि किसको क्या फल देते हैं।

shani Mesh Rashi mein Gochar
शनि का मेष राशि में गोचर

वृषभइस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।शनि साल 2027 में अपनी नीच राशि में जाएंगे। मेष राशि में शनि नीच के माने जाते हैं। शनि का नीच राशि में जाना शुभ नहीं माना जाता है। नीच राशि में जब शनि जाते हैं तो परेशानियां और टेंशन लेकर आते हैं। इस दौरान आर्थिक तनाव और फिजिकल तौर पर आप पर परेशानियां आ सकती हैं। शनि अपनी नीच राशि में आने पर मानसिक तौर पर उलझनों को बढ़ा देता है। शनि के कारण कई राशियों को चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती है, उन लोगों के लिए थोड़ी और भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इससे कई राशियों के लिए सतर्कता और परेशानियों का दौरा आएगा। शनि अनुशासन, धैर्य, मेहनत आदि की सीख देते हैं,इसलिए इस दौरान अपने कर्मों को अच्छा रखें, जिम्मेदारियां निभाएं, अनुशासन में रहें।

अभी किस राशि में हैं शनि और फिर 2027 में किस राशि में आएंगे शनि
शनि अभी मीन राशि में हैं और फिर शनि 2027 में जून में मेष राशि में जाएंगे। मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती की अभी शुरूआत हुई है। इसके अलावा कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और वृषभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।ढैय्या भी खत्म होगी वृश्चिक और धनु से खत्म होगी।

किन राशियों के लिए शनि लाएंगे बदलाव

कन्या राशि पर शनि की ढै्या आएगी, आठवें भाव में अचानक शनि के आने से आपके लिए बदलाव आएंगे। नौकरी में आपको संकटों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर के साथ आपकी दिक्कतें बढ़ेंगी. इस समय आपको चोट लग सकती है। अपनी प्लानिंग को सीक्रेट रखें।

वृषभ राशि के लिए भी शनि बदलाव लाएंगे?

वृषभ राशि के लिए भी ये समय दिक्कत वाला हो सकता है। इस राशि के लिए लोन की दिक्कतें हो सकती हैं। आपके लिए कोर्ट कचहरी में भी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपको आर्थिक परेशानियां इस समय घेर सकती हैं, मानसिक तौर पर आप कई संकटों को झेलेंगे? किसी को पैसा उधार देने से बचें।

मेष राशि पर क्या असर होगा?

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी है, अभी शुरू हो रही है। इस राशि के लिए दिक्कतें खत्म नहीं होगी। आपकी हेल्थ को लेकर समस्याएं कम नहीं होंगी। आपके लिए बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपके लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि नीच राशि में कब जाएंगे, 2027 में किस राशि पर रहेगी टेढ़ी नजर?