कल से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, बुध के मीन राशि में प्रवेश से होगा महालाभ

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Mercury Transit In Pisces: 11 अप्रैल यानी कल बुध ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा ग्रह माना जाता है।

कल से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, बुध के मीन राशि में प्रवेश से होगा महालाभ

11 अप्रैल यानी कल बुध ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका असर सीधे लोगों की सोच और कामकाज पर दिखता है। मीन राशि जल तत्व की राशि है, जो भावनाओं और कल्पना से जुड़ी होती है। ऐसे में जब बुध यहां आता है तो तर्क और भावना दोनों का असर एक साथ देखने को मिलता है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार मीन में बुध कमजोर माना जाता है, इसलिए इस दौरान कई बार कन्फ्यूजन भी हो सकता है। लेकिन जो लोग रचनात्मक काम करते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा माना जाता है।इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास फायदा देने वाला माना जा रहा है।

आइए जानते हैं, मीन राशि में बुध के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नए लोगों से जुड़ने का रहेगा। काम के सिलसिले में संपर्क बढ़ेंगे और आगे चलकर फायदा मिल सकता है। खासकर मीडिया, फिल्म या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपने काम की पहचान मिल सकती है। दोस्तों या किसी ग्रुप के जरिए आय के नए मौके भी बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय नए आइडिया लेकर आ सकता है। काम में कुछ अलग करने का मौका मिलेगा और आप अपनी बात को बेहतर तरीके से रख पाएंगे। प्रेम जीवन में भी सुधार दिख सकता है। हालांकि पैसों के मामलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन बातचीत में सुधार देखने को मिलेगा। कुछ मामलों में भ्रम भी रह सकता है, इसलिए फैसले सोच-समझकर लें। पढ़ाई करने वालों को थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। छोटी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के संकेत हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी। हालांकि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस दौरान अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के लिए यह गोचर खास रहेगा, क्योंकि बुध इसी राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान आपकी सोच और कल्पनाशक्ति बढ़ेगी। नए विचार आ सकते हैं, लेकिन कई बार निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी से बचें और अपनी बातों पर भी ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!