18 सितंबर से नीच राशि में जा रहे हैं मंगल, दो महीने गुरु के साथ रहेंगे, किन राशियों को देंगे लक और धन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mangal Guru yuti Kark Rashi : मंगल और गुरु की युति 12 नवंबर तक बनी रहेगी, ऐसे में इससे किन राशियों के लिए अच्छे योग है। यह आप यहां पढ़ सकते हैं।

mangal_gochar_ kark rashi
मंगल गोचर 2026

18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में जाएंगे। गुरु भी इस राशि में पहले से मौजूद हैं, ऐसे में मंगल और गुरु की युति बनेगी। इससे कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के माने जाते हैं। इसे नीचभंग राजयोग कहा जाता है। आइए जानें इस योग से किन राशियों के लिए अच्छे योग और किन राशियों के लिए बुरे योग बनेंगे। आमतौर पर इनकी युति को बहुत अच्छा नहीं कहा जाता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इस राशि में उच्च के गुरु बैठे हैं। गुरु की स्थिति बहुत अच्छी है,लेकिन मंगल की स्थिति सही नहीं है, मंगल अपनी नीच राशि में अच्छे नतीजे नहीं देते हैं। इसके साथ ही गुरु के साथ आने पर इनका क्या असर राशियों पर होगा, यहां जानें:

मंगल और गुरु की युति का क्या असर होता है?

आपको बता दें कि मंगल और गुरु दो शत्रु ग्रह माने जाते हैं। एक तरफ गुरु जहां शिक्षा विभाग, बैंक, मानसिक कार्य, लेखन आदि जुड़ा है तो मंगल अग्नि, बिजली संबंधित कार्य, सेना, पुलिस से जुड़ा है। मंगल को पाप ग्रह है तो गुरु शुभ ग्रह माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं, इन राशियों को मंगल अच्छे असर देते हैं, वहीं गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी है। इनमें धनु अग्नितत्व वाली राशियां और और जहां दो अग्नितत्व वाली राशियां एक साथ होंगी, वहां ईर्ष्या-द्वेष की भावना आएगी। लेकिन फिर भी मंगल और गुरु की युति धन लाभ के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। आइए जानते हैं इस युति से किन राशियों को लाभ होगा।

किन राशियों के लिए लाभ

सिंह राशि के लिए मंगल परिवर्तन लेकर आ रहे हैं, आपके देश से बाहर जाने के योग बन रहे हैं। भाग्य के कारण आपके सभी काम इस समय बन सकते हैं। आपके लिए धर्म में मन लगेगा। आत्मविश्वास से एनर्जी बढ़ेगी और आप बड़े फैसले ले पाएंगे।

कन्या राशि के लिए के लिए आर्थिक तौर पर अच्छे लाभ मंगल दे रहा है। आपको धन मिल सकता है। करियर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। ापकी लीडरशिप क्वालिटी आपको आगे ले जा सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए के लिए मंगल राजयोग लेकर आ रहे हैं। मेहनत करेंगे तो आपके फेवर में रिजल्ट आएंगे। संपत्ति वाहन आपको मिल सकता है। सुख समृद्धि आपकी बढ़ेगी। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, इसलिए हर मौके को सावधानी से संभालें।

तुला राशि के लिए भी समाज में सम्मान में बढ़ेगा। बिजनेस किसी नई डील को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं। सरकारी अधिकारियों का साथ भी आपको मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़18 से नीच राशि में जा रहे हैं मंगल, गुरु के साथ रहेंगे, किसे लाभ