मंगल का गोचर,अंगारक ,पंचग्रही योग, होलाष्टक 1 मार्च तक, 6 राशियों पर क्या असर, ज्योतिर्विद से जानें भारत पर भी क्या असर?
Mangal Gochar 2026 angarak yog: फाल्गुन के इस महीने में मंगल शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में आए गएहैं। कुंभ में मंगल का आना यू ही सामान्य नहीं है। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी से जानें राशियों पर असर

फाल्गुन के इस महीने में मंगल शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में आए गएहैं। कुंभ में मंगल का आना यू ही सामान्य नहीं है। मंगल के कुंभ राशि में आने से पांच ग्रह कुंभ राशि में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रहीय योग बन रहा है, इसके अलावा इस दिन के बाद से होलाष्टक भी शुरू हो रहे हैं, जिसमें ग्रह पहले से उग्र होते हैं। अब मंगल और राहु सूर्य के साथ प्रबल अंगारक योग भी बन रहा है, जो 1 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। सूर्य, बुध, मंगल शुक्र और राहु का योग जहां कुंभ राशि के अलावा कईराशियों में असर डालेगा, वहीं देवगुरु बृहस्पति की कुंभ राशि में दृष्टि होने से नकारात्मकता में थोड़ी कमी जरूर आएगी फिर भी अकस्मात बड़े नकारात्मक परिवर्तन की स्थिति भी इस अवधि में बन सकती है। इसलिए इस दौरान खास तौर सावधान रहना होगा।
भारत में अंगारक योग का असर
ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस योग के कारण स्वतंत्र भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र विशेष करके दक्षिण पश्चिमी एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्राकृतिक दुर्घटना एवं अन्य बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आग से बड़ी क्षति, भूकंप, चक्रवात अथवा अन्य कोई बड़ी प्राकृतिक दुर्घटना अचानक नुकसान कर सकती है। सरकारी व्यक्तित्व विशेष अधिकारियों के लिए नुकसान अथवा बड़ी दुर्घटना देखने को मिल सकती है। प्लेन, हेलीकॉप्टर एवं ट्रेन से जुड़ी नकारात्मकता भी देखने को मिल सकती है। आग से बड़ा नुकसान हो सकता है। जंगलों में आग से नुकसान होता दिखाई दे सकता है। कला क्षेत्र, सिनेमा क्षेत्र तथा पत्रकारिता जगत से जुड़ी हस्तियों के लिए भी समय प्रतिकूल साबित हो सकता है। महिलाओं को लेकर बड़ी दुर्घटना जैसे बलात्कार अथवा शोषण की बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है। प्रेम के आड़ में शोषण स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिये शोषण एवं हत्या की घटना में वृद्धि हो सकती है। पेट्रोल व डीजल के दामों में परिवर्तन जो आम जनमानस पर नकारात्मक प्रभाव डालें। रोड कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट से जुड़े नए नियम कानून अल्प समय के लिए तनाव उत्पन्न कर सकते हैं।
मंगल के परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों पर व्यापक प्रभाव स्थापित करेगा :-
मेष : आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। परिवार की उन्नति होगी । वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। व्यापार की उन्नति होगी । चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा परंतु संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी । अध्ययन अध्यापन में सामान्य अवरोध उत्पन्न होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
वृष : सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को लाभ मिलेगा । क्रोध में वृद्धि होगा। सीने की तकलीफ में वृद्धि होगा । कफ, सर्दी, खांसी, एलर्जी तथा घबराहट में वृद्धि हो सकती है। वाहन पर खर्च एवं वाहन को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष कर चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनेगी। मनोबल में सामान्यतः उच्चता बनी रहेगी परंतु चोट अथवा ऑपरेशन के प्रति सतर्क रहें। सम्मान में वृद्धि होगा। आर्थिक गतिविधि में सुधार होगा।
मिथुन : सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मानसिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं के कारण कार्यों में व्यवधान हो सकता है। प्रतियोगिकी परीक्षा में सामान्य अवरोध हो सकता है। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा चोट अथवा ऑपरेशन संभव।
कर्क : व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर के मान में तनाव होगा। पराक्रम पुरुषार्थ एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक व्यक्तित्व के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य एवं प्रगति की चिंता में वृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन में अवरोध होगा। परिश्रम में अनियमितता होगी। नौकरी में अवरोध या अड़चन की स्थिति बनेगी। दांत एवं आंखों की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा।
सिंह : स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। क्रोध में तीव्रता बढ़ेगी। नौकरी व्यवसाय तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में अवरोध उत्पन्न होगा। पारिवारिक खर्च एवं पारिवारिक कार्यों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ेगा। घर, गाड़ी तथा जमीन को लेकर चल रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। दैनिक रोजगार एवं साझेदारी के कार्यों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सरकारी तंत्र से लाभ बढ़ेगा । आग से संबंधित कार्य करने वाले लोग विशेष रूप से सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।
कन्या : शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त हो सकता है परंतु मनोबल में नकारात्मकता से परेशानी बढ़ेगी। दूरस्थ यात्रा के खर्च में वृद्धि होगी। क्रोध एवं झल्लाहट में वृद्धि होगी । आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अचानक पारिवारिक खर्च में वृद्धि होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। तकनीकी शिक्षा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
इस लेख में लिखी गई भविष्यवाणी ज्योतिर्विद पंडित डॉ दिवाकर त्रिपाठी द्वारा की गई है।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


