मंगल के कुंभ राशि में आए, बनेगा अंगारक योग, लेकिन इन राशियों के लिए अभी भी लाभ के योग
Mangal Gochar 2026:फाल्गुन शुक्ल पक्ष उदयकालिक षष्ठी तिथि 23 फरवरी 2026 दिन सोमवार को दिन में 12:30 बजे के बाद मंगल का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में होगा।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष उदयकालिक षष्ठी तिथि 23 फरवरी 2026 दिन सोमवार को दिन में 12:30 बजे के बाद मंगल का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में होगा। मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही पंचग्रहीय योग का निर्माण होगा। एक मार्च 2025 को शुक्र का मीन राशि में गोचर होने तक यह पंचग्रहीय योग अपना प्रभाव स्थापित करेगा। मंगल सूर्य और राहु का संयोग बनेगा जो प्रबल अंगारक योग की श्रेणी में आएगा। 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक सूर्य, बुध, मंगल शुक्र और राहु का योग कुंभ राशि में बनेगा। यद्यपि कि देवगुरु बृहस्पति की कुंभ राशि में दृष्टि होने से नकारात्मकता में थोड़ी कमी अवश्य आएगी फिर भी अकस्मात बड़े नकारात्मक परिवर्तन की स्थिति भी इस अवधि में बन सकती है। अंगारक योग के कारण कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे।
मेष राशि के इन लोगों के लिए लाभ के योग
आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। परिवार की उन्नति होगी । वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आपको इस बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय संतान आगे बढ़ेगी और आप खुश रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
वृष राशि के लोगों को सरकारी लाभ
सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को लाभ मिलेगा । क्रोध में वृद्धि होगा। सीने की तकलीफ में वृद्धि होगा । कफ, सर्दी, खांसी, एलर्जी तथा घबराहट में वृद्धि हो सकती है। वाहन पर खर्च एवं वाहन को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष कर चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनेगी। मनोबल में सामान्यतः उच्चता बनी रहेगी परंतु चोट अथवा ऑपरेशन के प्रति सतर्क रहें। सम्मान में वृद्धि होगा। आर्थिक गतिविधि में सुधार होगा।
मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ
मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, भाग्य के कारण आपके सभी काम बनेंगे। आपको इस समय धार्मिक कामों में और मंगल आयोजन से लाभ होगा।
कन्या राशि को गुड न्यूज
कन्या राशि के लोगों को इस समय गुड न्यूज मिल सकती है, वो आपके बिजनेस से हो या फिर आपको नौकरी में भी अच्छा समय और अच्छी खबर मिल सकी हैं। आपके शत्रु इस समय कम होंगे और आप से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस समय टफ कॉम्पिटीशन मिल सकता है।
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा मंगल का गोचर
धनु राशि के लिए अंगारक योग का असर कम होगा, इस राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, अपने डॉक्यूमेंट्स को लेकर आपको लर्ट रहना होगा। आपका कॉन्फिडेंस इस समय हाई रह सकता है। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट इस दौरान मिलेगा। आप भीइस दौरान नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैंं
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


