Ketu : 50 दिन बाद से केतु कर्क राशि में जाएंगे, 2027 के बाद से इस राशि में राहु-केतु महागोचर का क्या होगा असर
साल 2027 कर्क राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। केतु के कारण कर्क राशि के लिए 2027 का पूरा साल अलग रहने वाला है। आइए पढ़ें इसका क्या असर रहेगा।

कर्क राशि में केतु रहेगा साल 2027 में पूरे साल। ऐसे में राहु ठीक सामने सातवें भाव में होगा। आपके लिए कैसे लाइफ बदल सकती है। दिसबंर के बाद कैसे कर्क राशि वालों की लाइफ में बदलाव आएंगे, जब केतु आपकी कुंडली में आजाएगा। आप थोड़े बैचेन हो सकते हैं। ऐसे में आपकी लाइफ में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए थोड़ा परेशानी आपके लिए हो सकती है। आपका क्या सोच रहे हैं और आपका शरीर क्या कर रहा है, दोनों पर असर केतु का रहेगा। आप डीप नॉलेज अपने जीवन के मायने जानने की खोज में निकल जाएंगे। चंद्रमा जब कर्क राशि में आएगा तो इमोशंस बहुत अधिक हो जाएंगे। मार्च में मंगल मार्गी होंगे और बदलाव करेंगे, इसलिए किसी भी हालत में किसी से किसी तरह क बहस ना करें। बड़ी खरीदारी से भी बचने की कोशिश करें।
आपकी लाइफ पर क्या असर देंगे केतु
अगर आप रिसर्च के एरिया में हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। जून के बाद से जब शनि का महागोचर हो रहा है तो आप पर प्रेशर बढ़ेगा। लेखन, मीडिया, सेल्स के लोगों को नौकरी में घूमना होगा। जून में आपके पास पैसा आएगा। राहु आपके लिए कई डील लाएगा, लेकिन जो भी करें सोच समझकर करें और किसी भी कागज पर साइन करने से बचें। मेंटली इमोशंस की बात करें तो मन भटक सकता है या बिना कारण खालीपन लग सकता है। छाती और पाचन का ध्यान रखें।
किस घर में बैठा केतु क्या दिला सकता है?
केतु के लिए यह जानना जरूरी है कि केतु आपकी कुंडली में कहां बैठा है। केतु अलगाव है। केतु एकमात्र ऐसा ग्रह है जो चीजों को छोड़ना सिखाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि केतु आपको अलग कराता है, फिर शादी हो, पैसा हो या और कुछ। केतु ज्ञान,योग अध्यात्म का होता है। केतु अगर आपके पहले घर में बैठा है तो आप कंफ्यूज रहेंगे। कोई भी बात होगी, आपके समझ में नहीं आएगी। जो आम लोग आसानी से समझ लेंगे, आपको उसे अच्छे से समझने की जरूरत होगी। केतु दूसरे घर में बैठा है तो आप पैसों से अलग होना चाहेंगे। आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आपके पास पैसा आए या नाए।
सातवें घर में केतु होगा तो आपका तलाक कराएगा, जीवनसाथी के साथ आपकी नहीं बनेगी। ऐसे लोग रिसर्च में साइंटिस्ट बनते हैं। केतु चौथे घर में बैठा है तो केतु आपको घर से दूर ले जाएगा, अगर घर में रहेंगे तो केतु आपको परेशान रखेगा। कल्चर और मौसम अलग है, ऐसी जगह पर केतु आपको लाभ देगा। पांचवे घर में केतु होगा तो अध्यात्म, विचारक बनते हैं, डीप नॉलेज रखते हैं और लोगों को समझ लेते हैं। 10वें घर में बैठा है तो लोग आराम की जिंदगी जिएंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


