18 महीने बाद 5 दिसंबर को राहु केतु बदल रहे हैं राशि, शनि की मकर राशि के लिए अगला साल बहुत खास

लाइव हिन्दुस्तान
share

छाया ग्रह राहु राशि बदल रहे हैं। इस राशि के बदलने के कारण कई ग्रहों पर इसका असर होने वाला है, क्योंकि शनि की राशि में राहु जा रहे हैं। आइए जानें इसका मकर राशि पर क्या असर होगा।

Horoscope Rahu Gochar in hindi
राहु गोचर मकर राशि

राहु का एक बड़ा परिवर्तन इस साल दिसंबर में होने वाला है। अगले पूरे साल राहु मकर राशि में रहेगा और इस राशि समेत कई राशियों पर असर डालेगा। अब हम आपको बताएंगे कि कैसे मकर राशि पर राहु के इस बदलाव से असर होगा। राहु का कोई कई राशियों को करियर से लेकर पैसा, पर्सनल लाइफ और हेल्थ को लेकर परेशानी खड़ी करेगा। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए क्या बदलाव आएंगे। मकर राशि पर राहु का असर बहुत खास रहेने वाला है। इस राशि के लिए समय थोड़ा इसलिए भी सही है कि शनि साढ़ेसाती अभी इस राशि से उतरी है। वहीं अब राहु इस राशि में आकर क्या असर दिखाएगा यह जानना बहुत जरूरी है। आइए जानें साल 2027 में राहु किस तरह मकर राशि को परेशान करता है।

मकर राशि पर राहु का क्या होगा असर

मकर राशि में पूरे साल राहु रहेगा और केतु सातवें भाव में रहेगा। ऐसे में राहु आपको तनाव देगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु अच्छी जगह बैठा वहां राहु आपको अच्छे पल दे सकता हैं। इससे आप किसी चीज को पाने के लिए आगे जाना चाहेंगे। आप थोड़ा बेचैन रहेंगे। आपकी राशि का स्वामी शनि है, जो साल 2027 में जून में राशि बदलेगा और मेष राशि में जाएगा। ऐसे में भी आपके लिए चीजों में परेशानी खड़ी हो सकती हैं। शनि के कारण आपके लिए लाइफ अच्छी हो जाएगी। 3 जून तक और फिर 20 अक्टूबर से तीसरे भाव में रहेगा, यह आपके लिए अच्छी स्थिति मानी जाएगी, आप इस स्थिति में मेहनत करेंगे तो फल आपको ही मिलेगी। गुरु के कारण जनवरी से आपकी पर्सनल लाइफ में अच्छी रहने वाली है। आपके विवाह के योग बन रहे हैं।

मकर वालों की हेल्थ, करियर और पर्सनल लाइफ पर क्या असर होगा?

मकर लग्न वालों के पहले भाव में पूरे साल राहु रहेगा, इसलिए आपका जोश हाई रहेगा। फरवरी के महीने में आपको थोड़ा शांत रहने की सलाह दी जाती है। इस समय किसी से बहस ना करें, अपने काम से काम रखें। पर्सनल लाइफ में भी चीजें इस दौरान खराब हो सकता हो सकती हैं। इसलिए लाइफ पार्टनर पर खास ध्यान दें।

शिक्षा और यात्रा में साथ दे सकता है। इश दौरान आपका खर्च भी राहु ही आपका खर्च कराएगा। आपके लग्जरी में खर्चा करा सकता है। अगर कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं । फिलहाल नए साल के लिए बचाकर रखें। हेल्थ की बात करें तो आपको नींद ना आने की समस्या और बैचेनी हो सकती है। लाइफ पार्टनर की सेहत पर केतु परेशानी ला सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़18 महीने बाद 5 दिसंबर को राहु केतु बदल रहे हैं राशि