शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर बदलेगा दिन, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Horoscope Guru Rashifal Jupiter Transit 2026 : पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और इसके स्वामी शनि हैं, जबकि गुरु इसके देवता हैं। गुरु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है।

Horoscope Guru Rashifal Jupiter Transit: गुरु की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति (गुरु) का पुष्य नक्षत्र में गोचर एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली गोचर माना जा रहा है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और इसके स्वामी शनि हैं, जबकि गुरु इसके देवता हैं। गुरु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु का नक्षत्र गोचर 18 जून 2026 को शाम में 09 बजकर 32 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र में गुरु 18 अगस्त तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर की लकी राशियां कौन सी है-
शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर बदलेगा दिन, इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरु का नक्षत्र गोचर?
पुष्य नक्षत्र कर्क राशि के अंतर्गत ही आता है। गुरु का यहां होना आपके लिए हंस राजयोग जैसी स्थिति बनाता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, करियर में बड़ा पद और मान-सम्मान का लाभ होगा। अगर आप विवाह या संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं, तो यह समय वरदान जैसा साबित हो सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरु का नक्षत्र गोचर?
गुरु आपके पराक्रम और लाभ भाव को प्रभावित करेंगे। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में निवेश के लिए यह शुभ काल साबित हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरु का नक्षत्र गोचर?
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर एकादश (लाभ) या पंचम भाव से संबंध बनाएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरु का नक्षत्र गोचर?
गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान और लग्न पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। आध्यात्मिक उन्नति और लंबी दूरी की यात्राओं से लाभ हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश जाने या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सिचूऐशन अनुकूल होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरु का नक्षत्र गोचर?
गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र में उनका गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की तारीफ होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
शुभ फल बढ़ाने के उपाय
अगर आपकी राशि ऊपर दी गई सूची में नहीं भी है, तो भी आप गुरु के इस गोचर का लाभ उठाने के लिए ये आसान उपाय कर सकते हैं-
- गुरुवार का व्रत रखें या कम से कम इस दिन पीले वस्त्र धारण करें।
- चने की दाल, केसर या हल्दी का दान मंदिर में करें।
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।
नोट: व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशा के अनुसार परिणाम थोड़े भिन्न हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श करना उचित रहता है।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


