Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Guru Gochar 2025 in Kark Rashi Jupiter Transit on October Dhanteras which zodiac benefit
धनतेरस पर गुरु का परिवर्तन, इन राशियों के लिए लाएगा धन लाभ

धनतेरस पर गुरु का परिवर्तन, इन राशियों के लिए लाएगा धन लाभ

संक्षेप:

गुरु अभी अतिचारी हैं और मिथुन राशि में विराजमान है, लेकिन धनतेरस यानी 18 अक्टूबर के दिन गुरु का महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है, जो कई राशियों को लाभ दिलाएगा। यहां आप पढ़ सकते हैं कि गुरु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे

Tue, 1 July 2025 08:00 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को बड़ा स्थान मिला हुआ है, ऐसे में इनके परिवर्तन से कई राशियों पर असर होता है। इस समय गुरु की अतिचारी चाल के बारे में आप जानते हैं, जो 2033 तक चलने वाली है। इस चाल के कारण कई राशियों के लिए गुरु अच्छे परिणाम देंगे। आपको बता दें कि धनतेरस यानी 18 अक्टूबर के दिन गुरु अपनी उच्च की राशि कर्क में जा रहे हैं। अभी की बात करें. तो गुरु ने मई में ही मिथुन राशि में प्रवेश किया है। अब धनतेरस यानी धन त्रयोदशी के दिन गुरु का परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभ के योग लेकर आएगा। इन राशि के लोगों को गुरु की कृपा से ज्ञान, बुद्धि, विद्या, धर्म, विवाह और संतान के क्षेत्र में अच्छे प्रभाव मिलेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुला राशि वालों के लिए बिजनेस में अच्छे योग बन रहे हैं, किसी डील जो अटकी पड़ी है, फाइनल होने से आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। इसके अलावा गुरु की कृपा से आपके विवाह पक्का होने के योग भी बन सकते हैं। इसके अलावा इनकम किसी साइड प्रोजेक्ट से हो सकती है। आपके लिए समय उत्तम योग रहा है।

वृश्चिक राशि अक्तूबर में गुरु अपनी उच्च राशि में जा रहे हैं। गुरु का वृश्चिक राशि में जाने से आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे। गुरु का आपकी राशि में गोचर आपको सफलता दिलाएगा, आपकी किस्मत से आप बिजनेस और करियर में तरक्की पाएंगे। संतान से भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कुल मिलाकर आपका समय अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:गुरु अतिचारी भी और अस्त भी ऐसे में किन राशियों को बरतनी चाहिए सावधानी

मीन राशि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, शनि भी इसी राशि में विराजमान है, लेकिन गुरु के कर्क राशि में जाने से आपको उस समय गुरु लाभ कराएंगे। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है, फिर चाहे वो पुश्तैनी जमीन हो या फिर किसी पुराने निवेश के कारण आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!