कल का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, शनि के नक्षत्र में आ रहे चंद्रमा
Moon nakshatra Transit Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। 16 सितंबर को चंद्रमा शनि के अनुराधा नक्षत्र में आ रहे हैं। जानें पंडित जी से किन राशियों को होगा लाभ।

Moon Anuradha Nakshatra Transit 16 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता और भावनाओं का कारक माना जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि चंद्रमा जातक की सोच, मानसिक स्थिति को नियंत्रित करता है। सभी नवग्रहों में चंद्रमा को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। चंद्रमा का राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर दोनों ही प्रभावशाली माने गए हैं। चंद्रमा किसी राशि में करीब दो दिन और नक्षत्र में करीब एक दिन यानी 24 घंटे तक रहता है। इस तरह से चंद्रमा 27 नक्षत्रों की परिक्रमा करीब 27 दिनों में पूरी कर लेता है। चंद्रमा के होने वाले नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ता है। 16 सितंबर 2026, बुधवार को चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। शनि के नक्षत्र में चंद्र गोचर जातक को सकारात्मक दृष्टिकोण, मानसिक स्थिरता और धैर्य प्रदान करता है। जानें पंडित उपाध्याय से अनुराधा नक्षत्र में चंद्र गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लिए चंद्र नक्षत्र गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे। करियर में कोई नई उपलब्धि या सफलता हासिल हो सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए चंद्र नक्षत्र गोचर अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। निवेश के लिए अच्छा समय रहने वाला है। खर्च में कमी आएगी और धन की बचत करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्य आपका सहयोग करेंगे। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। पराक्रम और साहस रंग लाएगा। अटके हुए कार्य रफ्तार पकड़ सकते हैं। मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आपको राजनीतिक लाभ होगा। व्यापारिक विस्तार के योग हैं। धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। भावनाओं पर नियंत्रण महसूस करेंगे। बिजनेस करने वालों को नई डील या सौदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और आपके काम की तारीफ करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए चंद्र नक्षत्र गोचर अति शुभ सिद्ध होगा। इस समय आपकी पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। वाणी मधुर रहेगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन हानि से बचेंगे और आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। सेहत में सुधार के संकेत हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बड़े निवेश के मौके हाथ लेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेंगी। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। किसी सकारात्मक समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


